बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन बेहतरीीन रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किए थे।
बुमराह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे। बुमराह को अब इस प्रदर्शन का इनाम मिला है। बीसीसीआई नहीं आईसीसी ने बुमराह को सम्मानित किया है। पैट कमिंस और डेन पैटर्सन को पछाड़ते हुए बुमराह को दिसंबर का आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में बुमराह ने 151.2 ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 13.06 की औसत से 32 विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल आर 2 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया था। सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट के दौरान बुमराह चोटिल हो गए थे।
उन्होंने पीठ में ऐंठन की बात कही थी। ऐसे में बुमराह ने दूसरी पारी में गेंदबाजी भी नहीं की थी। उनकी चोट को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि, वह अगले महीने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
Also Read: Champions Trophy 2025 : All Teams Squade and Schedule
ताज़ा हिंदी समाचार
रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को हराया, PM शहबाज शरीफ हुए ट्रोल
IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी कौशल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं
मोहाली में बिहार के क्रिकेटर पर तलवार से हमला
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

