WTC 2023-25 Schedule
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा सत्र एशेज सीरीज के साथ शुरू होगा। ICC ने टेस्ट मैच खेलने वाले देशों के एक शेड्यूल की घोषणा की जिसमें डब्ल्यूटीसी 2023 से 2025 के बीच होने वाले मैच का कार्यक्रम है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा सत्र ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की एशेज सीरीज के साथ शुरू होगा। ICC ने टेस्ट मैच खेलने वाले देशों के एक विस्तृत शेड्यूल की घोषणा की, जिसमें डब्ल्यूटीसी 2023 से 2025 के बीच होने वाले मैच का कार्यक्रम है।
ऑस्ट्रेलिया के मैच-
इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम घर से दूर कुल नौ मैच खेलेगी, जिसमें न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज है। घर में टीम कुल 10 टेस्ट के लिए भारत के साथ पांच मैच, पाकिस्तान के साथ तीन और वेस्टइंडीज के साथ दो मैच खेलेगी।
इंग्लैंड के मैच-
इंग्लैंड घर में 10 टेस्ट मैच खेलेगा और 11 मैच दूसरे देशों में खेलेगा। वे इन टीमों के घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ पांच, पाकिस्तान के खिलाफ 3 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच खेलेगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के अलावा वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3 और श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की मेजबानी करेगा।
Also Read: Rishabh pant was seen climbing stairs without support, Harleen Deol jokingly said
दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल-
दक्षिण अफ्रीका की टीम को सबसे अच्छा शेड्यूल मिला है। वे घर पर तीन एशियाई टीमों - पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत की मेजबानी करेगी। साथ ही घर से दूर न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलेगी।
हर टीम को खेलने होंगे 6 सीरीज-
डब्ल्यूटीसी के शेड्यूल में नै टीमों का शेड्यूल एक जैसा ही रहता है, जिसमें हर टीम को दो साल के दौरान तीन घरेलू और तीन दूसरे देश में टेस्ट सीरीज खेलनी होती हैं। अंत में टॉप की दो टीम के बीच एक फाइनल टेस्ट होगा। पिछले सीजन में इस्तेमाल किया गया प्वाइंट्स परसेंट सिस्टम लीडरबोर्ड का फैसला करेगा, टीमों को एक जीत के लिए 12 प्वाइंट्स, टाई के लिए 6 प्वाइंट्स और ड्रॉ के लिए 4 प्वाइंट्स मिलेंगे।
नए सत्र के लिए उत्सुक इंग्लैंड-
बेन स्टोक्स ने कहा कि हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र का इंतजार कर रहे हैं और आशा करते हैं कि हम एक अच्छी शुरुआत करेंगे। एशेज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन मैचों को एक दिलचस्प सीरीज बनाते हैं।
नए सत्र के लिए बेकरार ऑस्ट्रेलिया-
पैट कमिंस ने कहा कि इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के माध्यम से यह बहुत ही मजेदार सफर रहा है और हम अगले सत्र के लिए बहुत उत्सुक हैं। फाइनल में पहुंचना हमारा लक्ष्य था और हम टीम के शानदार प्रदर्शन से जीतने में सक्षम थे।
Also Read: Tamil Nadu Premier League Full Schedule, Teams and Squads
ताज़ा हिंदी समाचार
James Anderson T10 League: जेम्स एंडरसन बने नई इटालियन T10 फ्रैंचाइज़ी के सह-मालिक
AFG बनाम ZIM पहला T20 लाइव स्ट्रीमिंग: अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच कहाँ देखें?
IND vs NZ 3rd T20I हाइलाइट्स: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से रौंदा
अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर मचाई तबाही
अभिषेक शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर ठोका सबसे तेज टी20 शतक, 35 गेंदों में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
अर्शदीप सिंह के 150 T20I विकेट: यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय
विराट कोहली ने बैलन डी’ओर 2026 जीतने पर हैरी केन को दी बधाई, कहा- तुम इसके हकदार हो
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs SL मैच
PAK बनाम SL 5वां वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का 5वां मैच कहां देखें

