Rishabh pant was seen climbing stairs without support, Harleen Deol jokingly said

Anshu pic By - गुरुवार, जून 15, 2023
Last Updated on जून 15, 2023 10:14 पूर्वाह्न
Rishabh pant was seen climbing stairs without support, Harleen Deol jokingly said

Harleen Deol reply on Rishabh pant video

भारतीय महिला क्रिकेटर हरलीन देओल ने ऋषभ पंत के लिए उनकी वीडियो पर कमेंट करते हुए खिलाड़ी का हौंसला बढ़ाया है। हरलीन ने लिखा कि शाबाश लड़के अपनी भांगड़ा परफॉर्मेंस तैयार रखो।

भारतीय महिला क्रिकेटर हरलीन देओल ने ऋषभ पंत के लिए कुछ उत्साहजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। पंत इन दिनों पिछले साल के अंत में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों से उबर रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से पंत लगातार अपनी सेहत के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते हैं।

Also Read: Michael Bracewell injury: NZ bad condition, this strong after Kane Williamson

पंत ने पोस्ट किया वीडियो-

पंत लगी चोटों के कारण पहले वह बिना सहारे के चल नहीं पाते थे, लेकिन कुछ दिनों बाद पंत ने बिना सहारे के चलना शुरू कर दिया। बुधवार को पंत ने अपने सोशल मीडिया पर सीढ़ियां चढ़ने का एक वीडियो पोस्ट किया। पंत को बिना सहारे के सीढ़ियां चढ़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। पंत ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि ऋषभ बहुत अच्छे यार, कभी-कभी काफी सरल चीजें भी कठिन हो सकती है।

हरलीन ने बढ़ाया हौसला-

इस दौरान 24 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर हरलीन ने ऋषभ की पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में उनके लिए कुछ प्रेरणादायक शब्दों का इस्तेमाल किया। हरलीन ने पंत को जवाब में लिखा कि शाबाश लड़के, अपनी भांगड़ा परफॉर्मेंस तैयार रखो।

डब्ल्यूपीएल में शामिल हुई थीं हरलीन-

मई के महीने में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन सीजन में गुजरात जायंट्स का प्रतिनिधित्व करने के बाद से हरलीन ने किसी भी प्रकार का क्रिकेट नहीं खेला है। हरलीन ने टूर्नामेंट में आठ मैचों में 28.85 की औसत और 125.46 के स्ट्राइक-रेट से 67 के शीर्ष स्कोर के साथ 202 रन बनाए। वह एक बेहतरीन लेग ब्रेक गेंदबाज भी हैं।

ऋषभ पंत का हादसे से पहले आखिरी मैच-

इसके अलावा अगर पंत की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए खेलने से भी चूक गए।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner