Header Banner

IND vs AUS: बुमराह और आकाशदीप की साझेदारी ने फॉलोऑन बचाया, झूम उठा भारतीय ड्रेसिंग रूम

Kaif pic By - मंगलवार, दिसंबर 17, 2024
Last Updated on दिसंबर 17, 2024 03:27 अपराह्न
IND vs AUS: बुमराह और आकाशदीप की साझेदारी ने फॉलोऑन बचाया, झूम उठा भारतीय ड्रेसिंग रूम

IND vs AUS Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 252 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की बहादुरी भरी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने फॉलोऑन बचा लिया है। दोनों नाबाद हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। आकाश 27 और बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए अब तक 54 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 193 रन पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 246 रन बनाने थे।

जैसे ही आकाश ने चौका लगाकर फॉलोऑन बचाया। ड्रेसिंग रूम में मौजूद रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर जोश में अपनी कुर्सी से कूद पड़े। तीनों ने एकदूसरे को हाई फाइव दिया। जब आकाश और बुमराह वापस ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तो तीनों ने स्टैडिंग ओवेशन दिया। साथ ही फैंस ने भी दोनों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। अब एक दिन का खेल बचा है। यह टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।

भारत ने आज चार विकेट पर 51 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, जल्द ही रोहित शर्मा के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। रोहित 10 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई। राहुल शतक से चूक गए और 139 गेंद में आठ चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। नीतीश 16 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, सिराज एक रन बना सके। वहीं, दूसरे छोर पर मौजूद जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। वह नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें कमिंस ने मार्श के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 123 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली।

इसके बाद बुमराह और आकाश ने हिम्मत दिखाई और भारत को फॉलोऑन खेलने से बचा लिया। दोनों ऑस्ट्रेलिया की लीड को और कम करने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान कमिंस ने अब तक चार विकेट लिए हैं। वहीं, मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले सोमवार को यशस्वी चार रन, गिल एक रन, विराट तीन रन और पंत नौ रन बनाकर आउट हुए।

देखें भारतीय ड्रेसिंग रूम की यह वायरल वीडियो

Also Read: VIDEO: स्टीव स्मिथ ने स्लिप में KL Rahul का शानदार कैच पकड़ा

ताज़ा हिंदी समाचार

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने;

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल,

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता

ICC ने विल जैक्स के साथ

ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक

21 साल के प्रियांशु मोलिया ने

21 साल के प्रियांशु मोलिया ने ठोके नाबाद 321 रन, रणजी में रचा इतिहास

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner