IND vs ENG 3rd ODI : क्या रोहित करेंगे आराम? शुभमन गिल करेंगे कप्तानी

Ravi pic By - सोमवार, फरवरी 10, 2025
Last Updated on फरवरी 10, 2025 07:33 अपराह्न
IND vs ENG 3rd ODI : क्या रोहित करेंगे आराम? शुभमन गिल करेंगे कप्तानी

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। अब तीसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में सभी की निगाहें टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर होंगी। पहले ही सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम इस मैच में बदलाव कर सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए यह सीरीज काफी अहम है। पहले दो मैचों में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को तीसरे मैच में मौका देकर कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर उनकी ताकत परख सकते हैं और खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार कर सकते हैं।

क्या रोहित करेंगे आराम?

रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाया। वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार हैं। टीम सीरीज जीत चुकी है, इसलिए उन्हें आराम देकर शुभमन गिल को कप्तानी का मौका दिया जा सकता है और उनकी जगह पहला वनडे खेलने के बाद बाहर किए गए यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया जा सकता है। विराट कोहली की फॉर्म अभी भी चिंता का विषय है और इसलिए उन्हें बाहर नहीं किया जाएगा। यह मैच कोहली के लिए अपनी फॉर्म में लौटने का मौका है

ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह की होगी वापसी!

क्या तीसरे मैच में पंत को मौका मिलेगा? उनकी जगह खेल रहे केएल राहुल बल्ले से बुरी तरह विफल रहे हैं। राहुल का फॉर्म में न होना भारत के लिए परेशानी का सबब है। टीम मैनेजमेंट तीसरे मैच में पंत को मौका दे सकता है और देख सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी में किस विकेटकीपर को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

मोहम्मद शमी को भी आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। बाएं हाथ का यह गेंदबाज चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में है। ऐसे में उसे भी मौका देकर परखा जा सकता है। इसी तरह वरुण चक्रवर्ती को आराम देकर कुलदीप यादव को टीम में वापस लाया जा सकता है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

Also Read: T20 League Prize Money : Prize money of the world biggest T20 leagues

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner