Champions Trophy 2025: इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर

Kaif pic By - सोमवार, फरवरी 10, 2025
Last Updated on फरवरी 10, 2025 03:47 अपराह्न
Champions Trophy 2025: इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर

Jacob Bethell out of Champions Trophy 2025: इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। इससे 19 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में इंग्लिश टीम की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ रविवार को कटक में खेले गए दूसरे वनडे में चार विकेट से हार के बाद इसकी पुष्टि की। इतना ही नहीं अब बेथेल के आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने पर भी संशय बरकरार है। बेथेल को मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था। अगर वह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो आरसीबी को भी तगड़ा झटका लगेगा, क्योंकि बेथेल शानदार फॉर्म में चल रहे थे।

बटलर ने Jacob Bethell को लेकर क्या कहा?

बटलर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे पूरा यकीन है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएगा। यह उसके लिए वास्तव में निराशाजनक है क्योंकि पहले वनडे में उसने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए यह निराशाजनक है कि उसे चोट के कारण बाहर होना पड़ रहा है।' चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतिम टीम की घोषणा 12 फरवरी तक करनी होगी। इंग्लैंड 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।

जैकब बेथेल की जगह कौन लेगा?

Image Source: X

Replacement of Jacob Bethell against India: बाएं हाथ के बल्लेबाज 21 वर्षीय बेथेल ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे में अर्धशतक बनाने के अलावा एक विकेट भी लिया था। वह चोटिल होने के कारण दूसरे वनडे में नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड ने उनके कवर के रूप में टॉम बैटन को टीम में शामिल किया है। अगस्त 2020 में इंग्लैंड के लिए पिछली बार वनडे मैच खेलने वाले बैंटन टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। वह अभी यूएई आईएलटी20 प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं जहां उन्होंने 11 पारियों में 54.77 की औसत से 493 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं।

Also Read: Australia performance in every season of Champions Trophy?

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner