IND vs ENG : Rohit Sharma surpassed Chris Gayle in hitting sixes

Ravi pic By - सोमवार, फरवरी 10, 2025
Last Updated on फरवरी 10, 2025 12:58 अपराह्न
IND vs ENG : Rohit Sharma surpassed Chris Gayle in hitting sixes

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही. इसके साथ ही दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा, जो चर्चा का विषय बन गया है. बता दें कि पिछले कई मैचों से रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे.

रोहित शर्मा ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे में शतक लगाकर अपने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है जो उन्हें संन्यास लेने की सलाह दे रहे थे. रोहित शर्मा ने 90 गेंदों में 119 रनों की शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए.

Rohit Sharma said during a conversation on the BCCI website: बीसीसीआई की वेबसाइट पर बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक क्रिकेट खेला है और अच्छी तरह जानते हैं कि उनसे क्या उम्मीदें की जाती है. उन्होंने कहा, "जब कोई खिलाड़ी इतने सालों तक खेलता है और हजारों रन बनाता है, तो यह उसकी काबिलियत को दर्शाता है. मैं जानता हूं कि मुझसे क्या उम्मीद की जाती है और मुझे अपने खेल पर पूरा भरोसा है.

रोहित शर्मा ने साफ किया कि बाहर की बातें उनके खेल को प्रभावित नहीं करतीं. उन्होंने कहा, "मेरा काम मैदान पर उतरकर अपना बेस्ट देना है. कभी आप सफल होते हैं, कभी नहीं. लेकिन जब तक आप अपनी सोच को स्पष्ट रखते हैं, तब तक बाकी चीजें मायने नहीं रखतीं

रोहित शर्मा ने छक्के लगाने में क्रिस गेल को पछाड़ा

रोहित शर्मा अब वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले क्रिस गेल दूसरे नंबर पर थे. रोहित शर्मा ने 267 वनडे में 338 छक्के लगाए हैं. गेल अब 301 वनडे में 331 छक्के लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 398 वनडे में 351 छक्के लगाए हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. भारत पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है.

Also Read: T20 League Prize Money : Prize money of the world biggest T20 leagues

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner