IND vs IRE Today match Pitch Report In Hindi: T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम अपना पहला मैच आयरलैंड (IND vs IRE) के खिलाफ 5 जून को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरेगी। दोनों ही टीमें मौजूदा टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। मैच रात 08:00 बजे शुरू होगा
T20 World Cup 2024 का रोमांच बुधवार को और बढ़ने वाला है, क्योंकि मेगा मुकाबले में टीम इंडिया अपना आगाज करने उतरेगी। टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए ज्यादा कठिन नहीं होने वाली है, क्योंकि टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ विजयी रथ पर सवार है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया उसी लय के साथ एक बार फिर आयरलैंड के खिलाफ उतरेगी।
टीम इंडिया और आयरलैंड (IND vs IRE) का यह रोमांचक मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा वर्ल्ड कप में इस मैदान पर अभी तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। यह मुकाबला लोस्कोरिंग मुकाबला रहा था। इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात देकर जीत हासिल की थी। टीम इंडिया भी पिच के अनुरूप रणनीति बनाकर उतरेगी और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने की कोशिश भी करेगी। तो आइये जानते है Nassau Cricket Stadium, New York की पिच केसी होगी।
Image Source: X
IND vs IRE Pitch Report in Hindi: न्यू यॉर्क के नासाऊ क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 1 मुकाबला खेला गया है। इस मैच में पूरी तरह से गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था। तेज गेंदबाज संग स्पिनर्स को भी इस पिच पर मदद मिल रही थी। बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे थे। हालांकि भारत और बांग्लादेश के बीच यहां पर वॉर्म अप मैच भी खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बना डाले थ। हालांकि यहां गेंदबाजों को अब तक ज्यादा मदद देखने को मिली है। लेकिन नई पिच के चलते इसको लेकर कुछ कहना मुश्किल होगा। हो सकता है भारत और आयरलैंड के मैच में पिच का मिजाज साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच से बिल्कुल अलग हो। पहली पारी का औसत स्कोर नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में 77 तो दूसरी पारी का 80 रन है।
Also Read: IND vs IRE today match playing 11: ओपनिंग विराट कोहली करेंगे या यशस्वी जायसवाल?
| IND | vs | IRE |
|---|---|---|
| 7 | Matches Played | 7 |
| 7 | Won | 0 |
| 225 | Highest Score | 221 |
| 208 | Lowest Score | 108 |
भारत और आयरलैंड की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7 बार भिड़ंत हो चुकी है। भारतीय टीम को इस दौरान सभी मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमें पिछले साल (2023 ) में भिड़ी थीं, जहां भारत ने आयरलैंड को 2-0 से मात दी थी। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 15 साल पहले आपस में भिड़ी थी, जिसमें 2009 में टी20 वर्ल्ड में भारत ने आयरलैंड को धूल चटाई थी।
भारत (IND) संभावित प्लेइंग 11: 1. रोहित शर्मा (C), 2. यशस्वी जायसवाल, 3. विराट कोहली, 4. सूर्यकुमार यादव, 5. ऋषभ पंत (WK), 6. हार्दिक पांड्या, 7. रवींद्र जडेजा, 8. कुलदीप यादव, 9. जसप्रीत बुमराह, 10. मोहम्मद सिराज, 11. अर्शदीप सिंह
आयरलैंड (IRE) संभावित प्लेइंग 11: 1. एंड्रयू बालबर्नी, 2. पॉल स्टर्लिंग (C), 3. लोरकन टकर (WK), 4. हैरी टेक्टर, 5. कर्टिस कैंपर, 6. जॉर्ज डॉकरेल, 7. गैरेथ डेलानी, 8. मार्क अडायर, 9. बैरी मैकार्थी, 10. जोशुआ लिटिल, 11. क्रेग यंग
Also Read: IND vs IRE Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
ताज़ा हिंदी समाचार
FIFA 2026: पुर्तगाल बनाम क्रोएशिया मैच का अनुमान, आज कौन जीतेगा, प्लेइंग 11
FIFA 2026: स्पेन बनाम ऑस्ट्रिया मैच का अनुमान, आज कौन जीतेगा, प्लेइंग 11
SA-W vs ENG-W 2nd सेमी फ़ाइनल, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट, 2 जुलाई 2026 कैसे देखें
SRK ने नाइट राइडर्स ग्रुप ने अपने पहले ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड स्टेडियम का अनावरण किया।
यशस्वी जायसवाल फीफा वर्ल्ड कप का मैच देखने न्यूयॉर्क पहुंचे
FIFA 2026: इंग्लैंड बनाम कांगो मैच की भविष्यवाणी, आज कौन जीतेगा, प्लेइंग 11
ENG vs IND 1st T20: रिवरसाइड पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति
ईशान किशन बने नंबर 1 T20I बल्लेबाज़, अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा
IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले T20 के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान किया।
FIFA 2026: आइवरी कोस्ट बनाम नॉर्वे मैच की भविष्यवाणी, आज कौन जीतेगा, प्लेइंग 11

