Header Banner

T20 World Cup 2024: IND vs PAK मैच का टिकट खरीदने का शानदार मौका

Ravi pic By - बुधवार, जून 05, 2024
Last Updated on जून 05, 2024 01:20 अपराह्न
T20 World Cup 2024: IND vs PAK मैच का टिकट खरीदने का शानदार मौका

आईसीसी ने कई प्रमुख टी20 वर्ल्‍ड कप मैचों के लिए अतिरिक्‍त टिकट रिलीज किए हैं जिसमें भारत बनाम पाकिस्‍तान जैसा हाई वोल्‍टेज मैच भी शामिल है। पता हो कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्‍टइंडीज की संयुक्‍त मेजबानी में किया जा रहा है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला न्‍यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर होगा।

IND vs PAK Match

भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाई वोल्‍टेज मैच हो तो इसे देखने का असली मजा स्‍टेडियम के अंदर से ही आता है। 9 जून को भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला न्‍यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। फैंस ने टिकट की भारी मांग रखी है।

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने फैंस की मांग का ध्‍यान रखते हुए कई प्रमुख टी20 वर्ल्‍ड कप मैचों के अतिरिक्‍त टिकट रिलीज किए हैं, जिसमें भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच शामिल है। पता हो कि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्‍टइंडीज की संयुक्‍त मेजबानी में हो रहा है।

ICC statement

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के उत्‍साहजनक शुरुआती सप्‍ताहांत को देखते हुए इवेंट के लिए आखिरी बार टिकट रिलीज किए जा रहे हैं। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्‍ड कप के बड़े मैचों के लिए कई बड़े मैच चुने गए, जिसके लिए टिकट रिलीज किए गए हैं, जिसमें भारत और पाकिस्‍तान के बीच 9 जून को न्‍यूयॉर्क में होने वाला मैच शामिल है। आईसीसी ने अपने साझेदारों के साथ अतिरिक्‍त टिकट रिलीज किए जाने पर काम किया ताकि सुनिश्चित कर सके कि ऐतिहासिक इवेंट में ज्‍यादा से ज्‍यादा दर्शक हिस्‍सा बन सके।

इन जगहों पर भी होगी व्‍यवस्‍था

आईसीसी ने साथ ही कहा कि वो अन्‍य श्रेणियों में भी ज्‍यादा टिकट उपलब्‍ध कराने पर ध्‍यान दे रहा है। न्‍यूयॉर्क के अलावा टेक्‍सास और फ्लोरिडा में भी मैच होने हैं। आईसीसी ने बयान में कहा, अन्‍य मैचों में अब ज्‍यादा श्रेणी उपलब्ध हैं, जिसमें टेक्‍सास और फ्लोरिडा शामिल हैं, जहां अब तक सीमित टिकट बिक्री के लिए उपलब्‍ध थे।

इसमें आगे कहा गया, अमेरिका या वेस्‍टइंडीज में टी20 वर्ल्‍ड कप मैचों का अनुभव करना चाहने वाले फैंस अपने टिकट प्रीमियम क्‍लब और एक्‍सक्‍लूसिव डायमंड क्‍लब में सुरक्षित कर सकते हैं। जहां फैंस खेल के लीजेंड्स के साथ बैठ सकते हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाई वोल्‍टेज मैच 9 जून को नसाऊ काउंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

आप कैसे खरीद सकते हैं टिकट

बता दें कि डायमंड क्‍लब का टिकट 10,000 यूएस डॉलर है, जिसका भारतीय रुपयों के हिसाब से मूल्‍य करीब 8 लाख 33 हजार रुपये होगा। वहीं, प्रीमियम क्‍लब का टिकट 2500 यूएस डॉलर है, जिसका भारतीय रुपयों के हिसाब से मूल्‍य करीब दो लाख 8 हजार रुपये है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के टिकट खरीदने के लिए आप https://tickets.t20worldcup.com/वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Also Read: IND vs IRE Pitch Report: नासाउ क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत बनाम वेस्ट इंडीज़

भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ T20I 2026: पूरा शेड्यूल, मैच, वेन्यू और समय

श्रीलंका ने ODI ट्राई-सीरीज़

श्रीलंका ने ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की: पूरी टीम सूची

मुकेश और आकाश का

मुकेश और आकाश का कहर, जम्मू और कश्मीर सिर्फ 29 ओवर में ढेर

युवराज सिंह की तूफ़ानी

युवराज सिंह की तूफ़ानी पारी: 6 छक्कों समेत 71 रन बनाए।

वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड

वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड रन-चेज़ किया; शाई होप ने अकेले दम पर जीत दिलाई।

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: IND बनाम BRA मैच ऑनलाइन कहाँ देखें

IND vs PAK फ़ाइनल:

IND vs PAK फ़ाइनल: टीम इंडिया ने फिर से गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स 2026 में

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड, दुबे-बुमराह बने जीत के हीरो

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी की परवीन हुड्डा ने 65kg बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच लाइव कैसे देखें

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner