IND vs NZ playing 11: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने की मांग की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। कार्तिक का कहना है कि भारत को इस मुकाबले के लिए बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में वापस लाना चाहिए।
सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्हें बाहर किया गया और उनकी जगह आकाश दीप को प्लेइंग-11 में मौका मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में बुमराह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और उन्होंने सिर्फ तीन विकेट झटके हैं। इस दौरान बुमराह ने 3.09 की इकॉनोमी से गेंदबाजी की है।
कार्तिक ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि जसप्रीत बुमराह को निश्चित तौर पर आराम की जरूरत है। ऐसा हो सकता है और आप मोहम्मद सिराज को आते देखेंगे। मैं किसी अन्य बदलाव के बारे में नहीं सोच सकता जब तक कि किसी को कोई परेशानी न हो। जिन बल्लेबाज या गेंदबाजों ने यह मुकाबला खेला है, उन्हें मौका नहीं देने का मुझे कोई कारण नहीं दिखता।
India's winning streak at home came to an end: न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के साथ ही भारत का घरेलू जमीन पर टेस्ट में लगातार 18 सीरीज जीत का विजय अभियान थम गया। भारत ने फरवरी 2013 से अक्तूबर 2024 तक कुल 18 टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर जीती, लेकिन न्यूजीलैंड ने उसका यह अभियान समाप्त कर दिया। टेस्ट में घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत के सामने जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय टीम 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम ने भारत पर 2-0 की अजेय बढ़त ले ली थी जो उसकी भारतीय जमीन पर पहली टेस्ट सीरीज जीत है।
कार्तिक भारत की इस हार से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा, हार की निराशा अभी भी मेरे दिमाग पर भारी है। मैं ठीक से नहीं सोच पा रहा हूं कि तीसरे टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश क्या होगी। ईमानदारी से कहें तो यह बहुत छोटा नोटिस है, लेकिन अगर मुझे सीधे सोचना पड़े तो मैं कहूंगा कि बुमराह को आराम दें और सिराज को वापस लाएं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है।
Also Read: Pakistan announces squad for Australia and Zimbabwe tour
ताज़ा हिंदी समाचार
हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली
भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड
पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन से हारा, फिर उसमें ही 1 विकेट से कैसे जीता?
IND vs NZ तीसरा T20I: मैच की तारीख, IST समय और स्थान का विवरण
रोहित शर्मा 8 साल से जूझ रहे हैं फिटनेस की समस्या से, पूर्व कोच ने किया बड़ा खुलासा
IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप
शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video
शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड

