IND vs WI 1st Test match Live Telecast Streaming
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। डोमिनिका में 12 जुलाई से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैरेबियाई धरती पर बेमिसाल रहा है। वेस्टइंडीज का हाल में वर्ल्ड कप 2023 में खेलने का सपना चकनाचूर हुआ है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। डोमिनिका में 12 जुलाई से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैरेबियाई धरती पर बेमिसाल रहा है। वहीं, वेस्टइंडीज का हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में खेलने का सपना चकनाचूर हुआ है।
Also Read: Lights Camera Action :A sneak peek shared by BCCI
WTC Final की हार भुलाना चाहेगा भारत
भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर दमदार प्रदर्शन करके डब्ल्यूटीसी फाइनल की हार को भुलना चाहेगी। पहले टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। गिल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, तो भारतीय कप्तान भी इस दौरे पर बल्ले से अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। नंबर तीन पर यशस्वी जायसवाल के खेलने के ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं।
मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के कंधों पर होगी। कोहली को कैरेबियाई धरती बेहद रास आती है और उनका यहां रिकॉर्ड दमदार रहा है। वहीं, रहाणे की हालिया फॉर्म अच्छी चल रही है। विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को टीम मैनेजमेंट इस दौरे पर आजमा सकता है।
कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?
वेस्टइंडीज की कंडिशंस को देखते हुए कप्तान रोहित अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। वहीं, पेस अटैक की अगुवाई मोहम्मद सिराज करते हुए नजर आएंगे। सिराज का साथ शार्दुल ठाकुर और मुकेश कुमार दे सकते हैं।
कब और कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 से 16 जुलाई के बीच डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।
भारत-वेस्टइंडीज (IND vs WI) के पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकेंगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए आपको डीटीएच की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे।
भारत-वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड़ ऐप पर देख सकेंगे। निराश मत हो जाइए, इस मैच का फ्री में लुत्फ आप जियो सिनेमा पर उठा सकेंगे।
ताज़ा हिंदी समाचार
भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’
IND-W बनाम BAN-W लाइव स्ट्रीमिंग: महिला एशियाई खेल 2026 सेमी फ़ाइनल 2 लाइव कैसे देखें
IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।
नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’
BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार
रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत
एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।
एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?
एशिया कप ट्रॉफियां भारत कब पहुंचेंगी? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
T20 World Cup विजेता कोच बेन सॉयर न्यूजीलैंड महिला टीम से बाहर, NZC ने नहीं बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

