भारत वेस्टइंडीज दौरे पर अपने अभियान की शुरुआत के लिए तैयार है. बुधवार से पहला टेस्ट मुकाबला शुरू होगा, जिसमें रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल होंगे. रोहित शर्मा ने मैच से पूर्व कहा कि शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जयसवाल डेब्यू करेंगे। इतना ही नहीं रोहित ने बताया कि यशस्वी ही उनके साथ पारी का आगाज करेंगे, जबकि शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आएंगे। रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर खुलकर बात की। रोहित की बातों से लगता है कि उन्हें यशस्वी से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि यशस्वी इन उम्मीदों पर किस तरह से खरे उतरते हैं।
बीसीसीआई ने घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायवाल और रुतुराज गायकवाड़ को टेस्ट टीम में मौका दिया है. दोनों ही सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी घरेलू टीमों के लिए खेलते हैं. ऐसे में उनमें से किसी एक के ओपनिंग करने की उम्मीद है. मैच से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रिपोर्टर बनकर अजिंक्य रहाणे से कुछ सवाल पूछे. रहाणे ने करीब 18 महीने बाद वापसी कर सभी को चौंका दिया है. उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है
इस बातचीत के बाद रोहित शर्मा ने पत्रकार विमल कुमार से बात करते हुए पुष्टि की कि भारतीय सलामी बल्लेबाज गिल टेस्ट श्रृंखला के उद्घाटन मैच में दर्शकों के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे. गिल के बाद रोहित ने यह भी खुलासा किया कि युवा यशस्वी जायसवाल पहले मुकाबले में उनके ओपनिंग पार्टनर होंगे. ऐसे में गिल के तीसरे नंबर पर आने से भारत की बल्लेबाजी मजबूत होगी.
ताज़ा हिंदी समाचार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अद्भुत कहानी: रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।
IND vs NZ: डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह निक केली को शामिल किया गया
भारत ने जापान को 4-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
CSK में 8 साल बिताने के बाद, माइक हसी ऑस्ट्रेलिया के सलाहकार कोच बने
संडरलैंड बनाम डायनमो ज़ाग्रेब: यूरोपा लीग मुकाबले से पहले संभावित लाइनअप, टीम की खबरें और अहम खिलाड़ी
Dream11 न्यू लॉन्च 2026: हर्ष जैन ने यूज़र्स के लिए रोमांचक अपडेट्स की घोषणा की
यूथ ओलंपिक में मेडल जीतने वाली 15 साल की तन्वी की गजब कहानी
टैटू देखकर कोच को आया गुस्सा तो मिला चैलेंज
IPL 2027 इम्पैक्ट प्लेयर नियम अपडेट और नीलामी की तारीखें
IPL 2027: CSK-SRH के बीच बड़ी ट्रेड डील, लियाम लिविंगस्टोन समेत 4 खिलाड़ी बदले

