Header Banner

IND vs WI: Indian team will tour West Indies next month

Anshu pic By - मंगलवार, जून 13, 2023
Last Updated on जून 13, 2023 10:29 पूर्वाह्न
IND vs WI: Indian team will tour West Indies next month

India tour of West Indies Schedule

बीसीसीआई ने भारत के वेस्टइंडीज दौरे के शेड्यूल का एलान कर दिया है। भारतीय टीम 12 जुलाई से कैरेबियाई टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद टीम तीन वनडे और पांच टी-20 में हिस्सा लेगी।

बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया 12 जुलाई से कैरेबियाई टीम के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच में भिड़ना है।

वेस्टइंडीज दौरे के शेड्यूल का एलान

भारतीय टीम कैरेबियाई दौरे पर अपने अभियान की शुरुआत दो मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच का आगाज 20 जुलाई से होगा। टेस्ट के बाद 50 ओवर के फॉर्मेट में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 29 को दूसरा, एक अगस्त को सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा।

कैरेबियाई टीम से पांच टी-20 मैच खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे के बाद टी-20 मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज का पहला मैच 3 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 अगस्त, तीसरा 8 अगस्त को खेला जाना है। सीरीज का चौथा टी-20 मुकाबला 12 अगस्त, जबकि अंतिम मैच 13 अगस्त को खेला जाएगा।

डब्ल्यूटीसी में मिली टीम इंडिया को हार

भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। खिताबी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही बुरी तरह से फ्लॉप रहे। विराट कोहली, रोहित शर्मा और पुजारा जैसे बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया, तो गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और सिराज की रफ्तार और स्विंग भी टीम इंडिया के काम नहीं आ सकी। यह दूसरा मौका रहा, जब भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचकर हार का स्वाद चखा। इससे पहले साल 2021 में न्यूजीलैंड ने टीम का सपना चकनाचूर किया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारत वेस्टइंडीज से पहली सीरीज खेलेगी।

Also Read: Tamil Nadu Premier League Full Schedule, Teams and Squads

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI 2nd

IND vs WI 2nd ODI: जस्टिन ग्रीव्स चोटिल, प्लेइंग XI में उनकी जगह कौन लेगा?

ज़िम्बाब्वे महिला बनाम वेस्ट

ज़िम्बाब्वे महिला बनाम वेस्ट इंडीज़ महिला लाइव स्कोरकार्ड, ZIM-W vs WI-W तीसरा वनडे मैच

गोल्ड जीतकर भारतीय तीरंदाजों

गोल्ड जीतकर भारतीय तीरंदाजों ने कटाया ओलंपिक का टिकट

IND vs WI दूसरा

IND vs WI दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

WPL 2027 Retention: 3

WPL 2027 Retention: 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें रिलीज कर टीमों ने सभी को चौंकाया

गुलवीर सिंह एक ही

गुलवीर सिंह एक ही एशियाई खेलों में 3 मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय बने।

2027 वर्ल्ड कप से

2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के वनडे मैच: पूरा शेड्यूल

IND vs WI 2nd

IND vs WI 2nd ODI: दूसरे वनडे से बाहर हुए शतकवीर जस्टिन ग्रीव्स, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका

भारतीय महिलाओं ने रचा

भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, 4x400 मीटर रिले में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 हॉकी

एशियन गेम्स 2026 हॉकी सेमीफ़ाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान: पूरी जानकारी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner