Duleep Trophy 2023
शिवम मावी दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन की कप्तानी करेंगे। आईपीएल में चर्चा का विष्य बनने वाले रिंकू सिंह को भी सेंट्रल टीम में शामिल किया गया है। टूर्मांमेंट की शुरुआत 28 जून से हो रही है और 16 जुलाई को फाइनल होगा।
उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवम मावी 28 जून से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन की कप्तानी करेंगे। टीम में मावी के साथी यूपी हमवतन रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल और सौरभ कुमार शामिल होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले रिंकू सिंह ने लीग के आईपीएल के 16वें सीजन में काफी चर्चा बटोरी।
रिंकू सिंह के लिए बड़ा मौका-
रिंकू ने आखिरी ओवर की आखिरी पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को हराया, जिसके बाद वह चर्चा का विष्य बने। हालांकि आईपीएल में रिंकू सिंह के शानदार प्रर्दशन के बाद से उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही थी। इसके बाद अब रिंकू को एक बड़ी टीम में शामिल होने का मौका मिला है।
पूर्वोत्तर जोन की टीम-
पूर्वोत्तर जोन ने घोषणा की कि नागालैंड के बल्लेबाजी ऑलराउंडर रोंगसेन जोनाथन टीम का नेतृत्व करेंगे। नीलेश लामिचानी को पूर्वोत्तर जोन टीम में उप कप्तान के रूप में नामित किया गया है। नागालैंड क्रिकेट संघ मैदान में 11 दिन के लिए 12 से 23 जून तक एक शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सिक्किम में शामिल यह खिलाड़ी-
सिक्किम के सोनम पाल्डेन भूटिया पूर्वोत्तर क्षेत्र के कोच होंगे, जबकि मणिपुर के थ. कमलेश टीम के फिजियो होंगे। मेघालय के विकास एस. चौहान टीम के ट्रेनर होंगे। डिस्टर मारबानियांग को मैंनेजर घोषित किया गया है जबकि बीसीसीआई से एक प्रदर्शन स्पेशलिस्ट और मालिश करने वाले को नामित करने का अनुरोध किया गया है।
दलीप ट्रॉफी का आयोजन-
दलीप ट्रॉफी का फाइनल 16 जुलाई को होना है। बता दें कि 2019 के बाद दो साल तक दलीप ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो पाया था। कोविड-19 में जहां दुनिया के कई क्रिकेट टूर्नामेंट रद्द हुए थे वहीं, दलीप ट्रॉफी पर भी इसका असर साफ दिख रहा था। 2022 के बाद अब लगातार 2023 में इस घरेलू टूर्मामेंट का आयोजन होने जा रहा है।
ताज़ा हिंदी समाचार
पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन से हारा, फिर उसमें ही 1 विकेट से कैसे जीता?
IND vs NZ तीसरा T20I: मैच की तारीख, IST समय और स्थान का विवरण
रोहित शर्मा 8 साल से जूझ रहे हैं फिटनेस की समस्या से, पूर्व कोच ने किया बड़ा खुलासा
IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप
शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video
शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

