भारतीय टीम सोमवार को जिंबाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के रवाना होने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये जानकारी दी कि पहले दो मुकाबलों के लिए तीन खिलाड़ियों साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को शामिल किया गया है।
इन खिलाड़ियों को संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी इस समय वेस्टइंडीज में फंसे हुए हैं। वेस्टइंडीज में हरिकेन बेरिल चक्रवात के कारण माहौल तनावग्रस्त है। भारतीय खिलाड़ी भी बारबाडोस में ही रुके हुए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे का चयन जिंबाब्वे दौरे के लिए हुआ था, लेकिन अब इन्हें वहां से निकलने में समय लग रहा है, जिसे देखते हुए जिंबाब्वे दौरे के लिए ये अहम बदलाव किए गए हैं। वैसे, उम्मीद जताई जा रही है कि वेस्टइंडीज में हालात सामान्य होने लगे हैं और भारतीय टीम रविवार या सोमवार तक लौट आएगी।
India tour of Zimbabwe: बता दें कि भारतीय टीम जिंबाब्वे दौरे पर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को खेला जाएगा। 14 जुलाई को यह दौरा समाप्त होगा। शुभमन गिल जिंबाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को जिंबाब्वे दौरे पर मौका दिया गया है। वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे पर हेड कोच की भूमिका निभाएंगे।
Also Read: CS vs KFL Pitch Report: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच कैसी होगी?
Also Read: IND vs ZIM: Zimbabwe squad announced for T20I series against India
ताज़ा हिंदी समाचार
एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास
जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू
CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज
भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर
भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका
IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़ों में शामिल हुए।

