Header Banner

India vs Zimbabwe T20I : नए हेड कोच और कप्तान के साथ जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

Ravi pic By - मंगलवार, जुलाई 02, 2024
Last Updated on जुलाई 02, 2024 01:27 अपराह्न
India vs Zimbabwe T20I : नए हेड कोच और कप्तान के साथ जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के सीनियर प्लेयर्स को जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। जिम्बाब्वे के लिए भारतीय टीम नए कप्तान और नए हेड कोच के साथ रवाना हो गई है। शुभमन गिल को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारत का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया हैं।

india tour zimbabwe

एक नई भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज का आगाज 6 जुलाई से होना है, जिसका पहला मैच हरारे में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे सीरीज के लिए रवाना हुई भारतीय टीम के प्लेयर्स की तस्वीरें अपने एक्स पर शेयर की है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया हैं। टी20 विश्व कप 2024 में खेलने वाले कुछ खिलाड़ी इस सीरीज का भी हिस्सा हैं। हालांकि, बारबाडोस में वह तूफान की वजह से फंसे हैं, लेकिन जो खिलाड़ी भारत में थे, वह नए हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण (सिर्फ इस दौरे के लिए) टीम के साथ जिम्बाब्वे रवाना हो गए।

IND vs ZIM T20I Series: जिम्ब्बावे के लिए भारतीय टीम हुई रवाना

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 6 जुलाई से होना है। BCCI ने अपने एक्स पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें मुकेश कुमार, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और कोच वीवीएस लक्ष्मण नजर आ रहे हैं। वहीं, जो खिलाड़ी इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा है और जो बारबाडोस में फंसे हुए हैं, उनमें यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और संजू सैमसन का नाम शामिल हैं।

IND vs ZIM T20I Series Schedule

  • पहला टी20I- 6 जुलाई, शनिवार
  • दूसरा टी20I- 7 जुलाई, रविवार
  • तीसरा टी20I- 10 जुलाई, बुधवार
  • चौथा टी20I- 13 जुलाई, शनिवार
  • पांचवां टी20I- 14 जुलाई, रविवार

IND vs ZIM T20I Series: दोनों टीमों की स्क्वाड

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

जिम्बाब्वे - सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फराज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनाथन, चतारा तेंडाई, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, मदांडे क्लाइव, माधेवेर वेस्ली, मारुमनी तादिवानाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुजारबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायोन, नकवी अंतुम, नगारवा रिचर्ड, लायन मिल्टन।

Also Read: World Championship of Legends 2024: WCL 2024 Date, Teams, Schedule

ताज़ा हिंदी समाचार

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

स्टीव स्मिथ ने रचा

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़ों में शामिल हुए।

U19 Asia Cup 2026

U19 Asia Cup 2026 Schedule: दिवाली के दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, देखें शेड्यूल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner