Header Banner

India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम की जानकारी, WTC स्टैंडिंग और अहम खबरें

Kaif pic By - शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
Last Updated on अगस्त 21, 2026 04:00 अपराह्न
India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम की जानकारी, WTC स्टैंडिंग और अहम खबरें

Image Source: X

India vs Sri Lanka 2nd Test Squad: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम कोलंबो पहुंच चुकी है। वहीं, पहला मुकाबला गंवाने के बाद संकट में घिरी मेजबान श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मैच से ठीक दो दिन पहले अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है।

दिनेश चांदीमल बाहर, दो नए चेहरों की सरप्राइज एंट्री

Kamil Mishara

Image Source: X

चोटों की समस्या से जूझ रही श्रीलंकाई टीम में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है।

  • Dinesh Chandimal Ruled Out: पहले टेस्ट में कनकशन (सिर में चोट) के कारण बीच मैच से बाहर हुए अनुभवी दिनेश चांदीमल अब दूसरे टेस्ट से भी पूरी तरह बाहर हो गए हैं।
  • Fresh Faces Included: टीम में कामिल मिशारा और सहान अराचिगे को शामिल किया गया है। इन दोनों अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। प्लेइंग-11 में जगह मिलने पर यह इनका पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा।
  • Three Key Players Dropped: खराब प्रदर्शन के गाज गिरते हुए निशान मदुश्का, रमेश मेंडिस और तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान किया, रेनशॉ की वापसी।

हार और खिलाड़ियों की चोट से श्रीलंकाई खेमे में खलबली

IND vs SL

Image Source: X

पहला टेस्ट हारने के बाद श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम में साफ तौर पर दबाव देखा जा सकता है। चोटिल खिलाड़ियों और टीम में हुए बड़े बदलावों के बीच मेजबान टीम के सामने सीरीज बराबर करने की कड़ी चुनौती है। दूसरा मैच 23 अगस्त से शुरू हो रहा है, ऐसे में श्रीलंका के पास अपनी गलतियों को सुधारने के लिए केवल दो दिन का समय बचा है।

WTC पॉइंट्स टेबल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला

यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो:

  • Team India: फिलहाल 5वें स्थान पर बरकरार है और इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगा।
  • Sri Lanka: 6वें स्थान पर खिसक चुकी है और सीरीज गंवाने पर उसे WTC रेस में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

Sri Lanka Squad: धनंजय डीसिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूर्याबंदारा, सहान अराछिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो।

India Squad: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी।

यह भी पढ़ें: टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा रन: स्टीव स्मिथ, स्टीव वॉ से आगे निकलने को तैयार

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI 2nd

IND vs WI 2nd T20I: रांची में दूसरा टी20 मैच, इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

PSL 2027 Schedule: 18

PSL 2027 Schedule: 18 मार्च से शुरू होगा पीएसएल का 12वां सीजन, IPL से टकराएंगी तारीखें

SA vs AUS 1st

SA vs AUS 1st Test: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI का ऐलान; कगिसो रबाडा बाहर

अचानक पंजाब किंग्स छोड़कर

अचानक पंजाब किंग्स छोड़कर चले गए दो कोच, रिकी पॉन्टिंग रह गए अकेले

वैभव सूर्यवंशी ने रांची

वैभव सूर्यवंशी ने रांची में खेले इस मैच में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

नाना पाटेकर नेशनल लेवल

नाना पाटेकर नेशनल लेवल के शूटर भी थे, 53 साल की उम्र में मेडल जीता।

अनाया बांगड़ ने आजमाया

अनाया बांगड़ ने आजमाया गोल्फ, क्रिकेट से अलग दिखा नया अंदाज

PBKS में कोचिंग स्टाफ

PBKS में कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव: ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने इस्तीफ़ा दिया

विराट कोहली ने नाना

विराट कोहली ने नाना पाटेकर को दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- लीजेंड थे

PCB ने PSL 2027

PCB ने PSL 2027 की तारीखों का किया ऐलान, मार्च में फिर होगी IPL vs PSL टक्कर

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner