India defeat was decided on the very first day in WTC Final

Anshu pic By - रविवार, जून 11, 2023
Last Updated on जून 11, 2023 08:19 अपराह्न
India defeat was decided on the very first day in WTC Final

WTC Final 2023 Turning Point

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमा लिया है। फाइनल में कंगारू टीम ने रोहित की पलटन को 209 से रौंदा। हालांकि खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की हार पहले ही दिन तय हो चुकी थी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में एकबार फिर टीम इंडिया के हाथ शर्मनाक हार लगी है। द ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मैच में रोहित की पलटन को 209 से पीटा। भारतीय बल्लेबाज दोनों ही पारियों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, तो तेज गेंदबाजों की बॉलिंग में भी वो धार नजर नहीं आई। हालांकि, भारत की हार तो डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले ही दिन तय हो चुकी थी। कैसे और क्यों, चलिए वो आपको समझाते हैं।

पहले दिन तय हो गई थी हार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 327 रन कूट डाले थे। टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का कप्तान रोहित का फैसला सिर्फ लंच तक ही सही नजर आया था, इसके बाद कंगारू बल्लेबाजों ने टेस्ट को वनडे क्रिकेट की तरह खेला। पहले दिन के दूसरे और तीसरे सेशन में ना तो शमी की स्विंग काम आई और ना ही सिराज अपनी रफ्तार का कहर बरपा सके।

ट्रेविस हेड की पारी

भारतीय टीम ने पहले दिन डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन को जल्दी-जल्दी पवेलियन की राह दिखा दी थी। हालांकि, शायद कप्तान रोहित और टीम मैनेजमेंट ट्रेविस हेड के लिए प्लानिंग ही करना भूल गए। हेड ने क्रीज पर कदम रखने के साथ ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी और महज 106 गेंदों पर शतक ठोक दिया। हेड के बल्ले से बरसते चौके-छक्कों ने स्टीव स्मिथ को क्रीज पर सेट होने का मौका भी दे दिया। स्मिथ और हेड ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 285 रन की साझेदारी निभाई। यही साझेदारी टीम इंडिया के लिए काल बनी।

रोहित ने भी माना हेड ने पलटी बाजी

कप्तान रोहित शर्मा ने भी माना कि ट्रेविस हेड के बल्ले से निकली वो 163 रन की पारी ने भारत को खिताब से दूर कर दिया। खास बात यह रही कि हेड ने 163 रन बनाने के लिए सिर्फ 174 गेंदों का सामना किया और भारतीय गेंदबाजों के मनोबल की धज्जियां उड़ा डाली।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner