Header Banner

India dream of getting Test crown broken for the second time in a row

Anshu pic By - रविवार, जून 11, 2023
Last Updated on जून 11, 2023 07:33 अपराह्न
India dream of getting Test crown broken for the second time in a row

WTC Final 2023

भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। खिताबी मैच में कंगारू टीम ने भारत को 209 रन से पीटा। फाइनल में चेतेश्वर पुजारा कमाल नहीं कर सके तो उमेश यादव गेंद से कारगर साबित नहीं हुए।

ओवल के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया औंधे मुंह गिरी। खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रोहित की पलटन को चारों खाने चित करते हुए टेस्ट क्रिकेट की बादशाहत हासिल की। बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, तो विदेशी सरजमीं पर जीत की कहानी लिखते आ रहे तेज गेंदबाज भी फाइनल में फुस्स साबित हुए। आइए आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम, जो इस शर्मनाक हार के असली कसूरवार रहे।

1. रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से डब्ल्यूटीसी फाइनल में बड़ी उम्मीदें थीं। ओवल के मैदान पर रोहित पहले शतक भी लगा चुके थे। हालांकि, हिटमैन खिताबी मुकाबले की दोनों ही पारियों में रंग नहीं जमा सके। पहली इनिंग में रोहित के खाते में 15 रन आए, तो दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत का भारतीय कप्तान फायदा नहीं उठा सके। 43 रन बनाने के बाद रोहित स्वीप करने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

2. विराट कोहली

आईपीएल में रनों का अंबार लगाकर आ रहे विराट कोहली की हालिया फॉर्म पर हर किसी को बड़ा भरोसा था। उम्मीद थी कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी कोहली का बल्ला जमकर बोलेगा। हालांकि, विराट करोड़ों भारतीय फैन्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। पहली इनिंह में सिर्फ 14, तो दूसरी पारी में कोहली सेट होने के बाद 49 रन बनाकर चलते बने।

3. उमेश यादव

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल किए गए उमेश यादव ने टेस्ट में वनडे की तरह रन लुटाए। पहली पारी में वो उमेश की ही खराब गेंदबाजी थी, जिसके चलते कंगारू बल्लेबाजों को क्रीज पर सेट होने का मौका मिला। दूसरी पारी में जरूर उमेश ने दो विकेट चटकाए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

4. चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से इंग्लैंड में थे और काउंटी क्रिकेट में हिस्सा ले रहे थे। यही वजह थी कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पुजारा को भारतीय टीम का ट्रंप कार्ड माना जा रहा था। हालांकि, दोनों ही पारियों में पुजारा बुरी तरह से फ्लॉप रहे। पहली इनिंग में 14, तो दूसरी पारी में पुजारा 27 रन बनाकर चलते बने। दोनों ही इनिंग में पुजारा का शॉट सिलेक्शन भी सवालों के घेरे में रहा।

5. श्रीकर भरत

ईशान किशन के ऊपर श्रीकर भरत को तरजीह दी गई थी। भरत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में विकेटकीपिंग तो अच्छी की, लेकिन बल्लेबाजी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। पहली पारी में भरत के बल्ले से सिर्फ 5 रन निकले, तो दूसरी इनिंग में वो 23 रन बनाकर चलते बने।

ताज़ा हिंदी समाचार

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner