सोशल मीडिया पर छाए आकाश-
आकाश ने 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस तरह की विस्फोटक गेंदबाजी के बाद सब तरफ आकाश की तारीफ होने लगी और इसके चलते पहली बार आकाश मधवाल सोशल मीडिया पर छा गए। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि 29 वर्षीय इस गेंदबाज ने अपनी आधी से ज्यादा उम्र तक लेदर गेंद को हाथ भी नहीं लगाया था।
Akash Madhwal profile
25 नवंबर 1993 को उत्तराखंड के रुड़की जिले में गढ़वाल के रहने वाले आकाश मधवाल ने IPL 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजों करके सबको अपना मुरीद बना लिया है। बुधवार 24 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज आकाश मधवाल लखनऊ सुपरजायंट्स के बल्लेबाजों पर कहर बनकर बरसे।
आकाश के पिता ने सेना में दी सेवाएं-
जी हां, 25 नवंबर 1993 को उत्तराखंड के रुड़की जिले में गढ़वाल के रहने वाले इस गेंदबाज ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पिता ने भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की और माता गृहणी हैं। अब बेटा खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इंजीनियरिंग में क्रिकेट में हुई दिलचस्पी-
आकाश को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान कॉलेज में क्रिकट में दिलचस्पी पैदा हुई। इससे पहले उन्होंने बस टेनिस बॉल क्रिकेट खेला था और क्रिकेट की कोई कोचिंग भी नहीं ली थी। ऐसे में एक दिन आकाश उत्तराखंड की क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट देने पहुंच गए।
2019 में हुई क्रिकेट करियर की शुरुआत-
इसके बाद आकाश टेनिस बॉल की जगह लेदर बॉल से खेलने लगे और इससे उनकी गेंदबाजी में दिन प्रतिदिन सुधार आने लगा। 2019 में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड के लिए अपना टी-20 डेब्यू किया।2019 में आकाश ने उत्तराखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में भाग लिया।
2022 में आईपीएल में हुए शामिल-
साल 2022 में सूर्यकुमार यादव की जगह आकाश को मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था। ऐसे में पिछले साल उन्हें एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। अब इस साल आकाश की किस्मत चमकी और उन्हें एलिमिनेटर मैच में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया। 2023 में टूर्नामेंट के दौरान बीच सीजन में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने के बाद आकाश को मौका दिया गया।
24 मई आकाश मधवाल का दिन-
रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने लखनऊ के सामने 183 का लक्ष्य रखा। एलएसजी की शुरुआत बहुत खराब रही, जिसमें आकाश मधवाल ने प्रेरक मांकड़ का पहला विकेट लिया। काइल मेयर का विकेट गिरने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभालने की केोशिश की, लेकिन कल मुंबई के गेंदबाज आकाश मधवाल का दिन था।
टी20 नॉकआउट में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज-
उत्तराखंड के गेंदबाज आकाश ने आयुष बडोनी और निकोलस पूरन को एक ही ओवर में लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके बाद रवि बिश्नोई और मोहसिन खान का विकेट लेकर वे किसी भी टी20 फ्रेंचाइजी फॉर्मेट टूर्नामेंट के नॉकआउट में पांच रन देकर पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
29 मई को होगा आईपीएल 2023 फाइनल-
ऐसे में हर तरफ आकाश की रिकॉर्ड तोड़ पारी की तारीफ हो रही है, जिसके चलते मुंबई की टीम शुक्रवार 26 मई को गुजरात टाइटंस के साथ दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेलेगी। चेन्नई सुपरकिंग्स पहले ही आईपीएल 2023 के फाइनल में अपनी एंट्री कर चुकी है। दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीम चेन्नेइ से अपना फाइनल मैच खेलेगी।
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा
James Anderson T10 League: जेम्स एंडरसन बने नई इटालियन T10 फ्रैंचाइज़ी के सह-मालिक
AFG बनाम ZIM पहला T20 लाइव स्ट्रीमिंग: अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच कहाँ देखें?
IND vs NZ 3rd T20I हाइलाइट्स: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से रौंदा
अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर मचाई तबाही
अभिषेक शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर ठोका सबसे तेज टी20 शतक, 35 गेंदों में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
अर्शदीप सिंह के 150 T20I विकेट: यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय
विराट कोहली ने बैलन डी’ओर 2026 जीतने पर हैरी केन को दी बधाई, कहा- तुम इसके हकदार हो
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs SL मैच

