ऐसे लखनऊ के हाथों से फिसला मैच-
इस बीच स्टोइनिस का अजीब तरह से रन आउट होना मुंबई के लिए काफी फायदेमंद रहा और मैच पूरी तरह से लखनऊ से हाथों से फिसलता हुआ नजर आया। मुंबई की ओर से 12वें ओवर में कैमरून ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टोइनिस स्ट्राइक पर थे।
Turning point of IPl 2023 eliminator MI vs LSG आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई के सामने लखनऊ की पारी काफी फीकी नजर आई। अगर कुछ देर स्टोइनिस क्रीज पर टिके रहते तो मैच का रिजल्ट कुछ और होता।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में आकाश मधवाल की विस्फोटक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराकर आईपीएल 2023 में उनका सफर खत्म कर दिया है।
खराब रही लखनऊ की शुरुआत-
दूसरी ओर लखनऊ की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही, टीम के पहले दो विकेट काफी जल्दी गिर गए। ऐसे में ऑलराउंडर मार्क्स स्टोइनिस ने पारी को संभालने की कुछ कोशिश की, उन्होंने 27 गेंदों में 40 रन बनाए।
गुजरात के साथ होगा मुंबई का अगला मैच-
मुंबई की टीम इस मुकाबले में जीत के साथ शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ आईपीएल 2023 का दूसरा क्वॉलिफायर मुकाबला खेलेगी। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई की टीम लखनऊ पर पूरी तरह से भारी रही। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।
अपने साथी से टक्कराए स्टोइनिस-
स्टोइनिस ने डीप मिड विकेट की तरफ शॉट खेला और दौड़कर दो रन लेने की कोशिश की। पहला रन सफलता से लेने के स्टोइनिस बाद दूसरे रन लेते वक्त वापस स्ट्राइक की तरफ आते हुए अपने साथी दीपक हुड्डा से टकरा गए और रन आउट हो गए।
स्टोइनिस की विकेट बदल सकती थी मैच का रुख-
इस बीच स्टोइनिस टिम डेविड के हाथों रन आउट हो गए। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। स्टोइनिस अगर कुछ देर और क्रीज पर टिके रहते तो मैच का रिजल्ट लखनऊ के पक्ष में हो सकता था।
दूसरी बार एलिमिनेटर तक पहुंची लखनऊ-
इस बीच आकाश मधवाल ने मुंबई की ओर से 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम करने की रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी की। लखनऊ की पूरी टीम 101 रनों पर सिमट गई और लीग से बाहर हो गई। 2022 में अपने गठन के बाद से लखनऊ की टीम दोनों बार एलिमिनेटर तक पहुंची है।
ताज़ा हिंदी समाचार
ईशान किशन ने 35 गेंदों में शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा को चिढ़ाया, वीडियो वायरल
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा
James Anderson T10 League: जेम्स एंडरसन बने नई इटालियन T10 फ्रैंचाइज़ी के सह-मालिक
AFG बनाम ZIM पहला T20 लाइव स्ट्रीमिंग: अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच कहाँ देखें?
IND vs NZ 3rd T20I हाइलाइट्स: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से रौंदा
अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर मचाई तबाही
अभिषेक शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर ठोका सबसे तेज टी20 शतक, 35 गेंदों में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
अर्शदीप सिंह के 150 T20I विकेट: यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय
विराट कोहली ने बैलन डी’ओर 2026 जीतने पर हैरी केन को दी बधाई, कहा- तुम इसके हकदार हो

