CSK vs GT IPL 2023 MS Dhoni Cameo DJ King
आईपीएल 2023 के फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में मान मेरी जान गाने पर लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। दरअसल धोनी कैमरे में खुद को तैयार करते हुए दिखे जिस पर लोगों की भीड़ अनियंत्रित हो गई।
सोमवार शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के फाइनल मैच से पहले आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। मैच से पहले सेरेमनी में रैपर किंग ने अपने कुछ बेहतरीन हिट गानों के साथ परफॉर्म किया।
गाने पर भावुक हुए फैंस-
इस बीच एक गाने ने स्टेडियम में मौजूद फैंस को भावुक कर दिया। क्लोजिंग सेरेमनी में अर्पण कुमार चंदेल (रैपर किंग) परफॉर्म करने वाले इकलौते कलाकार थे। सोमवार को उनके एक गाने में उनका हिट नंबर 'मान मेरी जान' शामिल था।
किंग ने गाया यह गाना-
किंग जब इस गाने के बोल गा रहे थे "तू मान मेरी जान, मैं तुझे जाने न दूंगा, मैं तुझको अपनी बाहों में चुपाके रखूंगा" तो कैमरे में धोनी को बड़े फाइनल के लिए खुद को तैयार करते हुए दिखे। इस गाने पर लोगों की भीड़ अनियंत्रित हो गई।
धोनी का हो सकता है आखिरी टूर्नामेंट-
फैंस के इस पल में भावुक होने के पीछे का कारण यह है कि टूर्नामेंट में आईपीएल 2023 के फाइनल को धोनी का आखिरी मैच माना जा रहा है। हालांकि धोनी और टीम के किसी अन्य सदस्य नए इस बात की पुष्टि नहीं की है। इसके चलते टीम के सदस्यों को भी उम्मीद है कि धोनी अगले साल 2024 सीजन के लिए वापसी करेंगे।
अभी समय है-
धोनी ने क्रिकेट प्रेमियों को इस बात का सीधा जवाब दिए बिना अनुमान लगाने के लिए छोड़ दिया है। इसके अलावा धोनी ने एक इंटरव्यू में यह जरूर कहा था कि अभी अगले सीजन में 8 से 9 महीनों का वक्त है, जिसमें वो तय करेंगे कि वह अगला सीजन खेलेंगे या नहीं।
2024 में खेलने की जताई चाह-
हालांकि पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी ने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार मेरे संन्यास लेने के लिए यह सबसे अच्छा वक्त है, लेकिन फैंस का प्यार देख उनके लिए यह तोहफा होगा कि मैं आईपीएल का एक और सीजन खेलूं। दर्शकों के प्यार और जज्बातों को देखते हुए मुझे उनके लिए कुछ करना चाहिए।
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 3rd T20 Match