IPL 2023 Final: CSK की जीत के बाद Virat Kohli ने Jadeja को बताया चैंपियन, Dhoni को खास अंदाज में दी बधाई

Anshu pic By - मंगलवार, मई 30, 2023
Last Updated on मई 30, 2023 01:10 अपराह्न
IPL 2023 Final: CSK की जीत के बाद Virat Kohli ने Jadeja को बताया चैंपियन, Dhoni को खास अंदाज में दी बधाई

IPL 2023 Final Virat Kohli Congratulates MS Dhoni

जीत के बाद रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी के लिए विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने जडेजा और सीएसके के कप्तानी की तारीफ की।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के बारिश से प्रभावित फाइनल में आखिरी दो गेंदों पर 10 रन बनाने वाले रवींद्र जडेजा को विराट कोहली ने अपना ताज सौंपते हुए उनकी तारीफ की। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को फाइनल में हराकर अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता।

कोहली ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई-

सीएसके की जीत के बाद विराट कोहली सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की टीम को बधाई देने वाले पहले हाई-प्रोफाइल क्रिकेटरों में से एक थे। जीत के तुरंत बाद रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी के करीबी दोस्त विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया।

जडेजा की तारीफ में बोले कोहली-

कोहली ने लिखा कि रवींद्र जडेजा क्या चैंपियन है। बहुत खूब सीएसके और माही को खास बधाई, जिसके बाद उन्होंने हार्ट इमोजी भी डाले। विराट कोहली ने इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए आखिरी दो मैचों में शतक सहित कुल 639 रन बनाए।

कोहली का आईपीएल 2023 में सफर-

विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है, लेकिन टूर्नामेंट में उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 2016 में चार शतकों सहित 973 रन बनाए थे, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आरसीबी ने 2020, 2021 और 2022 में प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

Virat kohli

मैच के बाद बोले जडेजा-

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले रवींद्र जडेजा ने जीत के बाद कहा कि अद्भुत एहसास है। घरेलू दर्शकों के सामने अपना पांचवां खिताब जीतना। मैं गुजरात से हूं और यह एक खास पल है। यह लोग देर रात तक बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। मैं सीएसके के प्रशंसकों को, जो हमारा समर्थन करने आए उन्हें बड़ी बधाई देना चाहूंगा।

Jadeja

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner