Sundar Pichai tweet to CSK
धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांचवी बार आईपीएल की टॉफी अपने कर ली है। ऐसे में सीएसके को दुनियाभर से क्रिकेट प्रेमियों के बधाई संदेश मिल रहे हैं जिसमें अब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल हो गए हैं।
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने पांचवी बार सुपर कैश लीग का ताज अपने नाम कर लिया है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) को बल्लेबाजी करने के लिए उतारा।
पिचाई ने दी बधाई-
ऐसे में अब सीएसके और धोनी के फैंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पांचवी बार ट्रॉफी जीतने पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने टीम को बधाई दी है।पिचाई ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या फाइनल था। उन्होंने आगे लिखा कि हमेशा की तरह महान टाटा IPL, सीएसके को बधाई और जीटी अगले साल और मजबूती से वापसी करेगी।
लैप ऑफ ऑनर-
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का पहला मैच भी सीएसके और जीटी के बीच हुआ था और टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी इन्हें टीमों के बीच अहमदाबाद में खेला गया। ऐसे में पूरे सीजन के दैरान एक बात पर सबकी नजर रही कि यह आईपीएल धोनी का अंतिम सीजन होगा।
क्या अगले सीजन में खेलेंगे धोनी-
कई बार लगातार पूछे जाने पर कि क्या यह आपका आखिरी सीजन है। धोनी ने इस बात को लेकर कोई साफ बयान नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि था कि अगले सीजन में खेलने के लिए उनके पास अभी 8 से 9 महीनों का वक्त है, तो इस पर बार करके अभी से टेंशन क्यों लेना।
गावस्कर ने लिया धोनी का ऑटोग्राफ-
घरेलू मैदान चेपॉक पर सीजन के अंतिम लीग मैच में सीएसके ने केकेआर के खिलाफ हार के बाद लैप ऑफ ऑनर किया।इस दौरान भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया, जो आईपीएल के इतिहास में एक सुनहरा पल बन गया।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

