आईपीएल 2024 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में काफी कुछ बदलाव देखने क मिला। जहां रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनी गई और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया। फ्रेंचाइजी के इस फैसले ने हर किसी को काफी हैरान किया। सोशल मीडिया पर रोहित के फैंस ने फ्रेंचाइजी को जमकर निशाना बनाया। इस बीच MI के हेड कोच मार्क बाउचर ने एक पॉडकास्ट में बताया कि क्यों रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाया गया, लेकिन इस पॉडकास्ट वीडियो पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने एक ऐसा कमेंट किया, जिसे देख हर कोई दंग रह गया।
आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने के बाद हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया। इस बीच मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने एक पॉडकास्ट पर ये कहा हैं कि हार्दिक को कप्तान बनाने का क्रिकेट से जुड़ा फैसला था और लोगों को इससे भावुक नहीं होना चाहिए।
कोच ने कहा कि हार्दिक को कप्तान बनाना मुंबई इंडियंस के लिए एक बदलाव का हिस्सा है। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से एक क्रिकेट संबंधी फैसला था। हमने हार्दिक को वापस लाने का मौका देखा और ये हमारे लिए बदलाव का दौर है। भारत में बहुत से लोग इससे भावुक हो जाते हैं, लेकिन आपको खेल और भावनाओं को एक दूसरे से अगल रखना होगा।
कोच ने कहा कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी है। दूसरी फ्रेंचाइजी में गया, पहले साल में खिताब जीता और दूसरे साल में उपविजेत रहा, इसलिए उनको टीम में जगह देकर काफी खुश है, क्योंकि उनमें नेतृत्व कौशल काफी हैं।
मार्क बाउचर के इस पॉडकास्ट पर रोहित की वाइफ रितिका का रिएक्शन आया। उन्होंने एक कमेंट कर लिखा कि बहुत सारी चीजें गलत हुई हैं। ऐसे में रितिका के इस कमेंट से यह कहीं-न-कहीं तय हो गया है कि रोहित से कप्तानी छीनने का कोई सामान्य कारण नहीं हैं।
Also Read: Ravichandran Ashwin created history against England: Broke 45 Year Old Record
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती
हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता
कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा
IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?
रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

