ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में क्लीनस्वीप कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का आखिरी One Day International Match आठ विकेट से अपने नाम किया, लेकिन यह मैच महज 31 ओवर में ही खत्म हो गया। वेस्टइंडीज की पारी 24.1 ओवर में ही सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया 6.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस सीरीज के दौरान जेवियर बार्टलेट ने डेब्यू किया था। जेवियर ने इस सीरीज में दो ही मैच खेले, लेकिन दोनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी। जेवियर बार्टलेट को मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को 24.1 ओवर में 86 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। एलिक एथानेज ने वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रनों का योगदान दिया, उन्होंने 32 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा और कोई बैटर 12 रनों के स्कोर से भी आगे नहीं गया। रेस्टन चेज ने 12, जबकि कीसी कार्टी ने 10 रन बनाए। तीन कैरेबियाई बैटर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। जेवियर बार्टलेट ने चार विकेट चटकाए। वहीं लांस मोरिस और एडम जाम्पा ने दो-दो विकेट चटकाए।
सीन एबट ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 6.5 ओवर में ही 87 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस तरह से यह वनडे इंटरनेशनल मैच तो T20 International match से भी छोटा हो गया। जैक फ्रैजर-मैकगर्क और जोश इंग्लिस ने मिलकर 4.3 ओवर में ही 67 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह की बैटिंग दिखाई वह शुरू से ही मैच को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते थे। मैकगर्क ने तो महज 18 गेंदों पर 41 रन ठोक ड़ाले थे। जोश इंग्लिस 16 गेंद पर 35 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
ताज़ा हिंदी समाचार
माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार T20 हार के पीछे का मुख्य कारण बताया
हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली
भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड
पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन से हारा, फिर उसमें ही 1 विकेट से कैसे जीता?
IND vs NZ तीसरा T20I: मैच की तारीख, IST समय और स्थान का विवरण
रोहित शर्मा 8 साल से जूझ रहे हैं फिटनेस की समस्या से, पूर्व कोच ने किया बड़ा खुलासा
IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल
पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप
शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video

