Header Banner

सैयद मोहसिन नकवी PCB के नए चेयरमैन

Vipin pic By - बुधवार, फरवरी 07, 2024
Last Updated on फरवरी 07, 2024 11:00 पूर्वाह्न
सैयद मोहसिन नकवी PCB के नए चेयरमैन

सैयद मोहसिन नकवी को मंगलवार, 6 फरवरी को Pakistan Cricket Board (PCB) का नया अध्यक्ष चुना गया है। नकवी PCB के 37वें अध्यक्ष हैं। उन्होंने जका अशरफ की जगह यह पद संभाला है।

जका अशरफ ने 19 जनवरी को लाहौर में मैनेजिंग कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से बोर्ड में चेयरमैन की कुर्सी खाली थी। अशरफ ने जुलाई 2023 में नजम सेठी की जगह कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल इसी साल फरवरी में खत्म होने वाला था। 45 साल के नकवी वर्तमान में पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। उन्हें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए अशरफ के छोड़े गए पद के लिए नामित किया गया था।

इंटरिम कमेटी के हेड थे अशरफ, तीन महीने का एक्सटेंशन मिला था

जका अशरफ इंटरिम कमेटी (IMC) के हेड थे, यहां से उन्हें अंतरिम तौर पर अध्यक्ष बनाया गया था। अशरफ के साथ IMC के सदस्यों की जिम्मेदारी थी कि वे बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन करें और बोर्ड में चैयरमैन पद के लिए चुनाव कराएं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ इसलिए उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो कि इसी महीने पूरा होने वाला था। इससे पहले ही अशरफ ने इस्तीफा दे दिया था।

नकवी भी 10 सदस्यीय IMC का हिस्सा हैं। नकवी के अलावा, IMC के अन्य नौ सदस्य कलीम उल्लाह खान, अशफाक अख्तर, मुहम्मद मुसादिक इस्लाम, अजमत परवेज, जहीर अब्बास, ख्वाजा नदीम, मुस्तफा रामदे, जुल्फिकार मलिक और खुर्रम करीम सोमरू हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

हरमन और दीप्ति के शतकों की

हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली

भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस

भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड

पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन

पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन से हारा, फिर उसमें ही 1 विकेट से कैसे जीता?

IND vs NZ तीसरा T20I: मैच

IND vs NZ तीसरा T20I: मैच की तारीख, IST समय और स्थान का विवरण

रोहित शर्मा 8 साल से जूझ

रोहित शर्मा 8 साल से जूझ रहे हैं फिटनेस की समस्या से, पूर्व कोच ने किया बड़ा खुलासा

IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान

IND vs NZ तीसरा टी20: ईशान किशन फिर हुए बाहर, क्या वैभव को मिलेगा मौका?

IND A vs NZ A: विवादित

IND A vs NZ A: विवादित अंपायरिंग के चलते 199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल

पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के

पाकिस्तान vs इंग्लैंड: शादाब खान के DRS फैसले पर बवाल, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप

शादाब खान 97 रन पर हुए

शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video

शादाब खान के 113 रन से

शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner