आईपीएल 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को नौ रन से हरा दिया। ऐसा लग रहा था कि 193 रन का लक्ष्य पंजाब के लिए काफी होगा, लेकिन बल्लेबाज शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की शानदार बल्लेबाजी ने एक वक्त एमआई को खतरे में डाल दिया था। 14 रन पर चार विकेट, 77 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद शशांक ने 25 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन और आशुतोष शर्मा ने 28 गेंद में दो चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। 111 रन के कुल स्कोर पर शशांक आउट हो गए थे।
इसके बाद आशुतोष ने मोर्चा संभाला और छक्कों की बौछार कर दी। एक वक्त तो लग रहा था कि पंजाब की टीम मुंबई को हरा देगी। हालांकि डेथ ओवर में बुमराह और कोएत्जी की शानदार गेंदबाजी ने मुंबई की जीत में मदद की। मैच के दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें मुंबई के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल कप्तान हार्दिक पांड्या को अनदेखा कर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बात मानते दिखे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रोहित को एमआई के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल के साथ गहन चर्चा करते हुए देखा जा सकता है। वहां, कप्तान हार्दिक पांड्या भी मौजूद थे। फील्ड प्लेसमेंट को लेकर हुई चर्चा में हार्दिक ने भी सुझाव दिए, लेकिन रोहित और आकाश के बीच बातचीत ही मुख्य मुद्दा रही। फैंस ने कमेंट किया कि आकाश हार्दिक की बात नहीं मानकर रोहित की बात मान रहे हैं। वहीं, कमेंटेटर भी इसी पर बात करते दिखे। नीचे वीडियो देखें
आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। आकाश ने ओवर की शुरुआत वाइड गेंद से की। इसके बाद पहली गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में कगिसो रबाडा रन आउट हो गए और पंजाब की टीम मैच हार गई। जसप्रीत बुमराह को मैच में तीन विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि खेल बेहद रोमांचक हो चुका था और किसी भी पक्ष में जा सकता था। उन्होंने कहा- यह एक करीबी मैच था। जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा करीब। बेशक आप तब प्रभाव डालना चाहते हैं जब गेंद कुछ करे। इस फॉर्मेट में गेंद दो ओवर स्विंग करती है। जब मैं ज्यादा गेंदबाजी करना चाहता हूं तो मैं टेस्ट क्रिकेट खेलता हूं। इससे मेरी इच्छाएं पूरी होती हैं। टी20 प्रारूप गेंदबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल है।
Also Read: LSG vs CSK Aaj ki Dream11 team, Fantasy Cricket Winning Tips
ताज़ा हिंदी समाचार
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी
WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला
लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग
IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

