Header Banner

MI पर क्यों लग रहा बेईमानी करने का आरोप

Ravi pic By - शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Last Updated on अप्रैल 19, 2024 04:50 अपराह्न
MI पर क्यों लग रहा बेईमानी करने का आरोप

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स पर नौ रन से जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या की टीम पर 'डीआरएस में चीटिंग' करने का आरोप लगा है। वीडियो में मुंबई के खिलाड़ी टिम डेविड को डगआउट से डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) लेने के लिए इशारा करते देखा गया, लेकिन उन्हें जल्द ही समझ आया कि वह स्क्रीन पर हैं। ऐसे में डेविड हाथ छुपाते दिखे। इसके बाद मैदान पर मौजूद बल्लेबाज डीआरएस की मांग करता दिखा।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेईमानी के आरोप लगे हैं। इस वीडियो में पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम करन मैदानी अंपायर से भी यही शिकायत करते दिख रहे हैं। दरअसल, अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव को ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकते हैं। गेंद सूर्या की पहुंच से काफी दूर होता है। हालांकि, अंपायर इसे वाइड करार नहीं देते हैं।

capturedevr

इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर डेविड को डीआरएस के लिए इशारा करते दिखाया जाता है। इसके बाद करन अंपायर को दिखाने की कोशिश करते हैं कि डग आउट की ओर से इशारा किया जा रहा है, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर देता है। डेविड को डीआरएस के लिए इशारा करते देख स्ट्राइक पर मौजूद सूर्या अंपायर से डीआरएस की मांग करते हैं और अंपायर वाइड के लिए डीआरएस लेते हैं। हालांकि, मुंबई की टीम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

करन की शिकायत के बावजूद डीआरएस लिया गया और रिव्यू के बाद थर्ड अंपायर ने इसे वाइड करार दिया। अंपायर के इस फैसले ने फैंस को निराश किया और वह इस सीजन अंपायरिंग के स्तर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कुछ पूर्व क्रिकेटर भी पिच पर इस तरह की संदिग्ध हरकतों से नाराज दिखे। कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने कहा- क्या वाकई ऐसा हो रहा है? सूर्या पहले से ही ऑफ स्टंप के बाहर खड़े थे।

यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने भी सोशल मीडिया पर अंपायरिंग के स्तर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'समय आ गया है कि हम स्पेशलिस्ट तीसरे अंपायर को रखने पर विचार करें जिससे कई फैसले संदिग्ध न हों। कुछ अंपायर मैदान पर बेहतर तरीके से फैसला देते हैं। तीसरे अंपायर को अनुभव और एक अच्छे स्किल की आवश्यकता होती है।

Also Read: LSG vs CSK Aaj ki Dream11 team, Fantasy Cricket Winning Tips

ताज़ा हिंदी समाचार

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

IND vs NZ दूसरा T20I लाइव

IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर

इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी

WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित,

WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला

लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी

लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner