Jasprit Bumrah Injury Update : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट पर संशय की स्थिति बनी हुई है. फिलहाल जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं. माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे काफी अहम हैं, इस दौरान जसप्रीत बुमराह पर बड़ा फैसला संभव है. नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जसप्रीत बुमराह की चोट का स्कैन किया गया. हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नेशनल क्रिकेट एकेडमी जसप्रीत बुमराह की चोट का स्कैन हुआ है. अब रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही बड़ा फैसला संभव है. दरअसल, इसके बाद साफ हो जाएगा कि चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं... इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की चोट पर प्रतिक्रिया दी थी. तब रोहित शर्मा ने कहा था कि जसप्रीत बुमराह की चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन अब जसप्रीत बुमराह की चोट के स्कैन की जानकारी सामने आ रही है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे. हालांकि, इस सीरीज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में टॉप पर थे. वहीं, इस समय रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. बहरहाल, भारतीय टीम मैनेजमेंट और फैंस को जसप्रीत बुमराह की स्कैन रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

