राष्ट्रपति भवन में पहुंचे Sachin Tendulkar, द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Kaif pic By - शुक्रवार, फरवरी 07, 2025
Last Updated on फरवरी 07, 2025 03:55 अपराह्न
राष्ट्रपति भवन में पहुंचे Sachin Tendulkar, द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Sachin Tendulkar reached Rashtrapati Bhavan, met Draupadi Murmu: पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर भी साथ में मौजूद थीं। तेंदुलकर “राष्ट्रपति भवन विमर्श श्रृंखला” में एक अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें कुछ प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

सचिन ने भारत की राष्ट्रपति को अपनी साइन वाली भारतीय टेस्ट जर्सी भी भेंट की। प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया द्वारा सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार के साथ मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का उल्लेख किया गया है।

भारत की राष्ट्रपति ने एक विशेष पोस्ट साझा किया

President of India shared a special post: प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, “क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बाद में, आरबी पहल ‘राष्ट्रपति भवन विमर्श श्रृंखला’ के तहत एक सेशन में, उन्होंने एक क्रिकेटर के रूप में अपनी जर्नी के सिद्धांतों को साझा किया,”

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में तेंदुलकर ने इस बारे में बात की कि, किस प्रकार खेल सभी के साथ समान बर्ताव करते हैं और किस प्रकार यह आपको टीम के साथियों को समझने में मदद करता है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ अपने रिश्ते का उदाहरण दिया, जो उनके पूरे करियर में उनके लॉन्ग-स्टैंडिंग ओपनिंग पार्टनर में से एक थे। उन्होंने युवराज सिंह के बारे में भी बात की, जो वर्ल्ड कप 2011 के दौरान कैंसर से जूझ रहे थे।

सचिन तेंदुलकर ने यह भी बताया कि, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मैंने भुवनेश्वर में वर्ल्ड कप हॉकी के बारे में बात की जिसे मैंने अपने दोस्त दिलीप तिर्की के साथ बैठकर देखा था। हमने ओडिशा के खाने के बारे में बात की। जब मैं राष्ट्रपति भवन के गलियों से गुजर रहा था तो मैंने दीवारों पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो देखी, यह देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।”\

Also Read: Watch: Rahul Dravid की कार का बंगलूरू में हुआ एक्सीडेंट

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner