न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के पास 533 रन की बढ़त है। जो रूट 106 गेंदों पर 73 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वह धीरे-धीरे अपने 36वें टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं।
जो रूट ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में 50 से अधिक रन बनाकर राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह सचिन तेंदुलकर के '100 क्लब' में शामिल हो गए हैं। दरअसल, रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 100 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने टेस्ट में अब तक 65 अर्धशतक और 35 शतक लगाए हैं। उनसे पहले राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में 99 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था।
टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 119 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जैक्स कैलिस और रिकी पोंटिंग हैं। दोनों दिग्गजों ने टेस्ट मैचों में 103-103 बार यह उपलब्धि हासिल की है।
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। स्टंप तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के पास 533 रन की बढ़त है। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 280 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 125 रन ही बना सकी थी।
Also Read: Highest IPL Salary Players : Top 7 highest paid players from IPL
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match