Header Banner

वीडियो देखें: मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को किया आउट, दोनों में हुई तीखी बहस

Kaif pic By - शनिवार, दिसंबर 07, 2024
Last Updated on दिसंबर 07, 2024 03:06 अपराह्न
वीडियो देखें: मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को किया आउट, दोनों में हुई तीखी बहस

Mohammed Siraj argument with Travis Head: एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी लग रहा है और इसकी बड़ी वजह ट्रेविस हेड हैं। हेड ने एक जबरदस्त शतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया, जिसके कारण कंगारू टीम बड़ी बढ़त की तरफ अग्रसर है। हेड ने जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की और 141 गेंदों में 140 रन की पारी खेली। उनका विकेट मोहम्मद सिराज ने चटकाया। हालांकि, जब सिराज ने उन्हें आउट किया तो फिर इन दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली और माहौल काफी गर्म हो गया। सिराज ने फिर हेड को पवेलियन जाने का इशारा भी किया।

Mohammad Siraj dismissed Travis Head

दूसरे दिन भारत को मैच में मुश्किल में डालने का श्रेय ट्रेविस हेड को ही जाता है। वह जिस समय बल्लेबाजी करने आए थे, ऑस्ट्रेलिया को बढ़त नहीं मिली थी और भारत की मैच में पकड़ बनी हुई थी। यहां से हेड ने अपने चिरपरिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और फिर जमकर रन बटोरे। उन्होंने पहले 63 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 111 गेंदों में डे-नाइट टेस्ट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया, जो पहले भी उनके ही नाम दर्ज था।

शतक के बाद बाद हेड ज्यादा आक्रामक मूड में नजर आए और खुलकर बड़े शॉट खेले। ऐसा लग रहा था कि भारतीय गेंदबाजों के पास उनकी बल्लेबाजी का जवाब नहीं है। हालांकि, नई गेंद आते ही कप्तान रोहित शर्मा ने दोनों छोर से अपने प्रमुख तेज गेंदबाज लगाए और फिर सिराज ने एक बेहतरीन यॉर्कर से हेड का काम तमाम कर दिया। इसके बाद सिराज ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाना शुरू कर दिया और यह शायद हेड को पसंद नहीं आया। उन्होंने भी कुछ शब्द कहे और इसके जवाब में सिराज ने उन्हें बाहर जाने का इशारा किया। आउट होने से पहले हेड ने 141 गेंदों में 140 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और चार छक्के शामिल रहे।

बता दें कि ट्रेविस हेड अपना शतक नहीं पूरा कर पाते, अगर उन्हें मोहम्मद सिराज ने जीवनदान नहीं दिया होता। 68वें ओवर में हेड ने आर अश्विन के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद को हवा में मार बैठे। सिराज ने कैच लेने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और हेड को जीवनदान मिल गया। इसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और पिंक बॉल टेस्ट में अपना तीसरा शतक जड़ दिया।

Also Read: Travis Head scored the fastest century (in terms of balls) in a day-night test

ताज़ा हिंदी समाचार

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner