Joe Root ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

Ravi pic By - शनिवार, दिसंबर 07, 2024
Last Updated on दिसंबर 07, 2024 02:43 अपराह्न
Joe Root ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल खत्‍म हो गया है। दूसरे दिन स्‍टंप तक इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्‍लैंड के पास 533 रन की बढ़त है। जो रूट 106 गेंदों पर 73 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वह धीरे-धीरे अपने 36वें टेस्‍ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

Joe Root ने तोड़ा Rahul Dravid का रिकॉर्ड

joe root test match

जो रूट ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में 50 से अधिक रन बनाकर राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह सचिन तेंदुलकर के '100 क्लब' में शामिल हो गए हैं। दरअसल, रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 100 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने टेस्ट में अब तक 65 अर्धशतक और 35 शतक लगाए हैं। उनसे पहले राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में 99 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था।

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 50+ स्कोर

टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 119 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जैक्स कैलिस और रिकी पोंटिंग हैं। दोनों दिग्गजों ने टेस्ट मैचों में 103-103 बार यह उपलब्धि हासिल की है।

  1. सचिन तेंदुलकर: 119 बार
  2. जैक कैलिस: 103 बार
  3. रिकी पोंटिंग: 103 बार
  4. जो रूट: 100 बार
  5. राहुल द्रविड़: 99 बार

NZ vs ENG 2nd Test

न्‍यूजीलैंड और इंग्‍लैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल खत्‍म हो गया है। स्‍टंप तक इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्‍लैंड के पास 533 रन की बढ़त है। इससे पहले इंग्‍लैंड ने पहली पारी में 280 रन बनाए थे। जवाब में न्‍यूजीलैंड टीम पहली पारी में 125 रन ही बना सकी थी।

Also Read: Highest IPL Salary Players : Top 7 highest paid players from IPL

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner