इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 फाइनल के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मंच तैयार है। रविवार 26 मई 2024 को बहुप्रतीक्षित फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2024 का फाइनल शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
IPL 2024 सीजन का विजेता आज तय होगा जब दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई से चेपॉक स्टेडियम पर होगा। KKR और SRH के बीच फाइनल से पहले शुक्रवार को सनराइजर्स का सामना क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स से इसी स्टेडियम पर हुआ था। सभी की नजरें इस हाई प्रोफाइल मुकाबले पर होगी, लेकिन चिंता इस बात की भी रहेगी कि कहीं बारिश मैच में खलल ना डाल दे। तो आइये जानते है आज चेन्नई में फाइनल मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम
Also Read: KKR vs SRH, IPL 2024 Final Pitch Report: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई की पिच कैसी होगी?
चेन्नई में रविवार फाइनल मैच के दिन 26 मई 2024 को मौसम वैसा ही हो सकता है जैसा शनिवार शाम को हुआ था। शनिवार 25 मई को बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी ट्रेनिंग रोकनी पड़ी। केकेआर टीम मैनेजमेंट ने करीब दो घंटे तक इंतजार किया। अंतत: भारतीय समयानुसार शाम 7:05 बजे अभ्यास सत्र रद्द कर दिया।
हालांकि, AccuWeather के अनुसार, मैच के दिन बारिश की सिर्फ 3 फीसदी संभावना है। ऐसे में मैच पर कोई खलल पड़ने की आशंका नहीं है। अगर बारिश होती है, तो आईपीएल 2024 का फाइनल रिजर्व डे (27 मई) को खेला जाएगा। मैच के दौरान चेन्नई का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन आर्द्रता का स्तर ज्यादा (लगभग 66% ) होने का कारण गर्मी बहुत अधिक लगेगी।
Also Read: KKR vs SRH Today Final Match, Aaj ki Dream11 team फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं: हैदराबाद और कोलकाता के बीच मैच के दिन चेन्नई में गर्मी रहेगी और मौसम खुला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बारिश की संभावना तीन प्रतिशत है और पूर्वानुमान के अनुसार, मैच में बारिश के खलल डालने की संभावना नहीं है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक फैंस को बिना किसी रुकावट के मैच का मजा देखने मिलेगा। हालांकि, मैच के दौरान शाम को बादल छाए रहने की संभावना है।
Also Read: KKR vs SRH Impact Player, Playing 11, Who will win today IPL match
ताज़ा हिंदी समाचार
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

