Kolkata vs Hyderabad (KKR vs SRH) Final Live Streaming

Ravi pic By - रविवार, मई 26, 2024
Last Updated on मई 26, 2024 03:16 अपराह्न
Kolkata vs Hyderabad (KKR vs SRH) Final Live Streaming

KKR vs SRH IPL 2024 Final: कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता की टीम अपने तीसरे जबकि हैदराबाद की टीम अपने दूसरे खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आईपीएल का क्‍लाइमेक्‍स मैच जानें आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं।

Kolkata vs Hyderabad match Preview कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर अपना तीसरा जबकि एसआरएच अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान संभालेगी। एक बात तय है कि यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्‍मीद है। आईपीएल 2024 के क्‍लाइमेक्‍स मैच को ब्‍लॉकबस्‍टर करार दिया जा रहा है।

बता दें कि केकेआर ने इतिहास रचते हुए लीग चरण के अंत के बाद प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान हासिल किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दूसरे स्‍थान पर थी। केकेआर और हैदराबाद की पिछली भिड़ंत पहले क्‍वालीफायर में हुई थी, जहां श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली कोलकाता ने एसआरएच को 8 विकेट से मात देकर सीधे फाइनल में एंट्री की थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे क्‍वालीफायर में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 36 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

चलिए आपको बताते हैं कि कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्‍ट और ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Also Read: KKR vs SRH, IPL 2024 Final Pitch Report: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई की पिच कैसी होगी?

KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच 26 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।

KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?

कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे होगा।

KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2024 के फाइनल का लाइव प्रसारण कहां देखें?

कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

इसके अलावा Jio Cinema app एप डाउनलोड कर आप फ्री में आईपीएल 2024 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

KKR vs SRH के बीच आईपीएल 2024 के फाइनल मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे फ्री में देख सकते हैं?

कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 के फाइनल मैच की ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप जिओ सिनेमा ऐप पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स जानने के लिए जागरण डॉट कॉम पर भी क्लिक कर सकते हैं।

Also Read: KKR vs SRH Today Final Match, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner