KL Rahul ने अपने करियर को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा

Ravi pic By - मंगलवार, अगस्त 27, 2024
Last Updated on अगस्त 27, 2024 06:04 अपराह्न
KL Rahul ने अपने करियर को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही है। राहुल ने कहा है कि वह देख सकते हैं कि अब उनके करियर का अंत ज्यादा दूर नहीं हैं। राहुल ने माना कि खिलाड़ियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं होता है और जितना समय उन्हें मिलता हेै उसका खिलाड़ी को पूरा उपयोग करना चाहिए।

भारतीय टीम के बल्लेबाज KL Rahul का करियर इस समय ऊहा-पोह की स्थिति में हैं। भारत की टी20 टीम से उनका पत्ता कट गया है। आईपीएल में उनके करियर पर प्रश्न चिन्ह दिखाई दे रहा है। ऐसी स्थिति में राहुल ने कहा है कि वह जानते हैं कि उनके करियर का अंत ज्यादा दूर नहीं हैं।

राहुल ने कहा एक दिन रिटायर होना ही है और इसके बाद वह क्या करेंगे इसकी प्लानिंग करनी शुरू कर दी है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि जब वह 30 साल के हुए तो उन्हें पता चला कि उनका करियर अब ज्यादा से 10 साल का है।

KL Rahul

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल ने माना कि खिलाड़ियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं होता है। उन्होंने नीतिन कामथ के पॉडकास्ट पर कहा, "कोई असुरक्षा नहीं है, लेकिन ये भावना है कि ये सब एक दिन खत्म हो जाएगा और मेरे लिए ये काफी जल्दी होगा। अगर आप फिट हैं तो 40 साल तक खेल सकते हैं। एमएस धोनी 43 साल की उम्र में भी खेल रहे हैं। आप आईपीएल खेल सकते हैं, लेकिन इंटरनेशनल नहीं।"

उन्होंने कहा, "ये डर और मानना है कि खिलाड़ी की जिंदगी कम होती है। आपके पास जो समय होता है आपको उसका पूरा यूज करना पड़ता है।"

KL Rahul was surrounded by anxiety

राहुल ने कहा कि जब वह 30 साल के हुए तो एनजाइटी ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने कहा, "मेरे लिए, जब मैं 30 साल का हुआ तो मुझे एनजाइटी हुई। मैं अंत देख सकता था। मैं जब तक 29 साल का था तो मुझे कुछ नहीं दिख रहा था। मेरे 30वें जन्मदिन पर कुछ अजीब चीज हुई। मैं देख सकता था कि मेरे पास 10 साल हैं, इससे मुझे एनजाइटी मिली।"

उन्होंने कहा, "पहली बार मुझे ऐसा लगा कि एक दिन इसे खत्म होना है। मैंने अपने जीवन में सिर्फ क्रिकेट खेली है वो भी बिना ये सोचे की इसका एक दिन अंत होना है। अब मैं देख सकता हूं, अंत ज्यादा दूर नहीं है।"

Also Read: टी20 महिला विश्व कप 2024 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कार्यक्रम

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner