Rinku Singh ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

Ravi pic By - मंगलवार, अगस्त 27, 2024
Last Updated on अगस्त 27, 2024 06:04 अपराह्न
Rinku Singh ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

Rinku Singh Meet UP CM Yogi Adityanath: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ Rinku Singh ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मुलाकात की. भारतीय क्रिकेटर ने योगी आदित्यनाथ से यह मुलाकात लखनऊ में मौजूद सरकारी आवास पर की. रिंकू ने सीएम योगी को गुलदस्ता भेंट किया. इस दौरान रिंकू व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नज़र आए.

इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी भी मौजूद रहे. रिंकू ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं. दूसरी तस्वीर में रिंकू बैट पर सीएम योगी का ऑटोग्राफ भी लेते हुए दिखाई दिए. इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए भारतीय बल्लेबाज़ ने लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर बेहद गर्व महसूस हुआ. इस अवसर के लिए आभारी हूं."

बता दें कि इन दिनों रिंकू यूपी टी20 लीग 2024 में हिस्सा ले रहे हैं. वह टूर्नामेंट में मेरठ मारविक्स की कमान संभाल रहे हैं. टूर्नामेंट के मुकाबले लखनऊ में खेले जा रहे हैं, जिसके चलते रिंकू लखनऊ में हैं और वहां उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की.

UP T20 League के पहले ही मैच में जीती थी रिंकू सिंह की टीम

UP T20 League का पहला मुकाबला रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मारविक्स और काशी रुद्रास के बीच खेला गया था. मुकाबले में मेरठ मारविक्स ने एकतरफा जीत दर्ज की थी. पहले बैटिंग करते हुए काशी रुद्रास 19.2 ओवर में सिर्फ 100 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मारविक्स ने 9 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली.

रिंकू सिंह का अतंर्राष्ट्रीय करियर

गौरतलब है कि रिंकू ने अब तक टीम इंडिया के लिए 2 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वनडे की 2 पारियों में उन्होंने 55 रन बनाए. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 17 पारियों में उन्होंने 59.71 की औसत और 174.16 के स्ट्राइक रेट से 418 रन स्कोर किए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे.

Also Read: https://possible11.com/blog/indian-team-for-womens-t20-world-cup-2024-schedule-venue/

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner