IPL का पहला क्वालिफायर जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फाइनल में पहुंच गई है। KKR ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया। कोलकाता चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2021 में फाइनल पहुंची थी। दूसरी ओर हैदराबाद के पास क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंचने का मौका है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 19.3 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कोलकाता ने 13.4 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर ने 51 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 44 बॉल पर 97 रनों की साझेदारी हुई। पैट कमिंस और टी. नटराजन को एक-एक विकेट मिला।
SRH से राहुल त्रिपाठी (55 रन) फिफ्टी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। राहुल रनआउट हुए। इसके बाद वे पवेलियन की सीढ़ियों पर बैठकर रोने लगे। KKR के मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले।
Also Read: Is Rohit Sharma journey with MI over
श्रेयस अय्यर ने 14वां ओवर डाल रहे ट्रैविड हेड की बॉल पर लगातार चार बाउंड्री जमाकर कोलकाता को फाइनल का टिकट दिलाया। उन्होंने हेड की पहली बॉल पर सिक्स, दूसरी पर चौका, तीसरा बॉल पर सिक्स और चौथी बॉल पर सिक्स जमाया। इसी के साथ उन्होंने हाफ सेंचुरी भी पूरी कर ली।
वेंकटेश अय्यर ने 13वें ओवर में फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 28 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने नितिश कुमार की आखिरी बॉल पर सिक्स जमाकर अर्धशतक जमाया। इस ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 142/2 रहा।
11वें ओवर की पहली बॉल पर श्रेयस अय्यर को दूसरा जीवनदान मिला। टी. नटराजन की बॉल पर पॉइंट पर ट्रैविस हेड से पॉइंट पर कैच ड्रॉप हुआ। अगली ही बॉल पर श्रेयस ने छक्का जमाया। इसी ओवर में वेंकटेश और श्रेयस के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी हुई। इस ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 119/2 रहा।
10वें ओवर की पहली बॉल पर श्रेयस अय्यर को जीवनदान मिला। श्रेयस ने विजयकांत वियषकांत के ओवर की पहली बॉल पर स्कूप शॉट खेला और बॉल शार्ट फाइन लेग की दिशा में गई। ऐसे में विकेटकीपर क्लासन कैच लेने गए, लेकिन बीच में राहुल त्रिपाठी से टकराए और कैच ड्रॉप हो गया। इसी ओवर में कोलकाता ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया।
Also Read: RR vs RCB Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match