Kya Sourav Ganguly Team India Ke Head Coach Banenge

Ravi pic By - रविवार, जून 22, 2025
Last Updated on जून 22, 2025 10:30 अपराह्न
Kya Sourav Ganguly Team India Ke Head Coach Banenge

भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि अब टीम इंडिया के हेड कोच के लिए महासंग्राम देखने को मिल सकता है। दरअसल, पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय टीम का हेड कोच बनने की इच्छा जताई है। साथ ही गांगुली ने राजनीति में शामिल होने और मुख्यमंत्री बनने की सभी खबरों को खारिज कर दिया है।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राजनीति में आने से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय टीम का कोच बनने से कोई ऐतराज नहीं है। जुलाई में 53 साल के होने जा रहे दादा 2018-19 से 2022-24 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के टीम डायरेक्टर थे।

जब सौरव गांगुली से पूछा गया कि क्या वह भारतीय टीम के कोच बनना चाहेंगे, तो दादा ने पॉडकास्ट इंटरव्यू में जवाब दिया, मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है, क्योंकि मैं अलग-अलग भूमिकाओं में रहा हूं। मैंने 2013 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना छोड़ दिया और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बन गया।

जब Sourav Ganguly से कहा गया कि वह भारत का कोच बनकर और अधिक योगदान दे सकते थे, तो गांगुली ने कहा, देखते हैं आगे क्या होता है। मैं अभी भी 50 (सही उम्र 53) साल का हूं। देखते हैं क्या होता है। मुझे कोच बनने में कोई आपत्ति नहीं है। देखते हैं।

अब यह तय है कि वह राजनीति में नहीं आने वाले हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 2026 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। फिर दादा से पूछा गया कि अगर उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया गया तो क्या होगा? इस पर भी उन्होंने कहा, मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है।

Also Read: SL vs BAN : Angelo Mathews retires from Test cricket

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner