लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के एक मैच में भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और श्रीसंत आपस में भिड़ गए। इस लीग के एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स का सामना इंडिया कैपिटल्स से हुआ, जिसमें गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसल किया। इंडिया कैपिट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए।
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स 211 रन ही बना सकी। ये मैच इंडिया कैपिटल्स ने 12 रन से जीत लिया। मैच के दौरान गौतम गंभीर और एस श्रीसंत के बीच नोकझोंक देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ी बीच मैच एक-दूसरे को गुस्से में घूरते हुए नजर आए, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते है पूरा माजरा।
LLC 2023 में इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर ओपनिंग करने के लिए आए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। गंभीर ने श्रीसंत के ओवर में उनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान श्रीसंत की गेंदों पर गंभीर ने कुछ करारे शॉट लगाए जिससे श्रीसंत अपना आपा खो बैठे और गंभीर को आंख दिखाने की कोशिश करने लगे, लेकिन गौतम भी चुप नहीं रहे।
ये पूरा मामला मैच के दूसरे ओवर का रहा, जहां गंभीर स्ट्राइक पर थे, जिन्होंने श्रीसंत के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। तीसरी गेंद डॉट रही। इसके बाद श्रीसंत अपने फॉलो थ्रू में आगे बढ़े और गंभीर को घूरने लगे। गंभीर भी उन्हें गुस्से में इशारा करने और कुछ कहने लगे। हालांकि, मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा। श्रीसंत ने 3 ओवर में 35 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया।
Also Read: Where to watch Big Bash League (BBL) Live on Mobile and TV
ताज़ा हिंदी समाचार
Lockie Ferguson Ruled Out: लोकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर
वकार यूनिस रैपिड फायर राउंड: पाकिस्तान के बजाय 8 भारतीय खिलाड़ियों को चुना
IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा और 2 अन्य कोचों को बर्खास्त किया
17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप
Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास
पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी
FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम
भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक
वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता

