लंका प्रीमियर लीग (LPL) के छठे सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। आगामी 17 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी 5 फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने स्क्वॉड को अंतिम रूप दे दिया है। 1 जून को कोलंबो में हुए प्लेयर ड्राफ्ट के बाद अब टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है।
इस बार भी लंका प्रीमियर लीग के छठे एडिशन में कुल 5 टीमें खिताबी जंग के लिए मैदान पर उतरेंगी। पूरे टूर्नामेंट में कुल 97 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से कुछ स्टार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने पहले ही प्री-साइन (Pre-sign) कर लिया था, जबकि बाकी बचे खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के जरिए टीमों में शामिल किया गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन 97 खिलाड़ियों में भारत के कितने क्रिकेटर्स शामिल हैं? तो आपको बता दें कि इस साल लंका प्रीमियर लीग के छठे सीजन में विजय शंकर (Vijay Shankar) इकलौते ऐसे भारतीय क्रिकेटर होंगे, जो इस श्रीलंकाई टी20 लीग में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। भारतीय फैंस की नजरें इस टूर्नामेंट के दौरान विजय शंकर के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी
WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला
लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग
IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?
एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल जीतकर बनाया रिकॉर्ड
Mohammad Shams Alam कौन है? उन पर एशियन पैरा गेम्स में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है
LA 2028 ओलंपिक क्वालिफायर के संबंध में प्रमुख अपडेट सामने आया
सुमित अंतिल फिर बने जैवलिन चैंपियन, गोल्ड समेत भारतीय खिलाड़ियों ने जीते तीनों मेडल

