पूरी दुनिया आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे मना रही है। भारत में भी जोर-शोर से ये त्योहार मनाया जा रहा है। इसकी धूम कितनी है ये इस बात को इससे समझा जा सकता है कि आमतौर पर शो ऑफ की दुनिया से दूर रहने वाले भारत के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इसके रंग में रंग गए। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें धोनी सेंटा क्लॉज बने हैं। इस फोटो में धोनी सेंट की ड्रैस में चश्म लगाए और लंबी दाढ़ी में हैं। उनकी सेंटा वाली कैप पर लिखा है मिस्टर माही। इस फोटो में उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी हैं। इन तीनों के पीछे क्रिसमस ट्री है।
साक्षी ने कुल पांच फोटो शेयर की हैं जिसमें एक में धोनी, वह और जीवा हैं। वहीं एक फोटो में धोनी और जीवा हैं। तीसरी फोटो में अकेले धोनी है जो कुर्सी पर बैठे हैं और उनके पास काफी सारे गिप्ट हैं। वहीं एक अन्य फोटो में धोनी, जीवा और माही के कुछ दोस्त हैं। पांचवीं फोटो में धोनी अपनी बेटी जीवा को गले लगाए हुए हैं। इस फोटो के साथ साक्षी ने कैप्शन में सिर्फ क्रिसमस लिखा है और लाल दिन वाली इमोजी बनाई है।
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा दिया था। इसके बाद वह सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। हर बार आईपीएल में ये कहा जाता है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल है, लेकिन ऐसा होता नहीं है। धोनी अगले साल भी आईपीएल खेलते नजर आते हैं। पिछली बार भी आईपीएल में यही बातें उठी थी, लेकिन इस बार फिर धोनी आईपीएल खेलते नजर आएंगे। उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है।
Also Read: BGT: 5 Best Batting Performances by Indians in Boxing Day Test
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match