अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीन खिलाड़ियों मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल फारूकी को नेशनल क्रॉन्ट्रैक्ट से रिलीज करने के अनुरोध को नामंजूर कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने इन तीनों खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक करवाई करते हुए इन तीनों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को भी रोक दिया है। इसके साथ ही इन खिलाड़ियों को अगले दो सालों के लिए एनओसी न देने का भी फैसला किया है। जिसमें वर्तमान में मौजूद किसी भी एनओसी को कैंसिल करना भी शामिल है।
दरअसल मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल फारूकी ने दुनिया भर के क्रिकेट लीग में खेलने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नेशनल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रिलीज करने का अनुरोध किया था। तीन खिलाड़ियों ने बोर्ड को अपने फैसले के बारे में बताया था, जिसमें खुद को 1 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज करने की इच्छा जाहिर की थी और नेशनल आयोजनों में उनकी भागीदारी के लिए उनकी सहमति पर विचार करने का अनुरोध किया था।
बोर्ड ने इन तीनों खिलाड़ियों को नेशनल टीम को तव्वजो देने की जगह लीग टूर्नामेंट में खेलने की प्राथमिकता देने से नाराज है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर तीनों खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को रोके जाने की बात कही गई है। बोर्ड से जारी बयान में कहा गया है कि ये तीनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के लिए खेलने से ज्यादा कॉमर्शियल लीग और अपने निजी रुचि की ओर ध्यान दे रहे हैं। वे नेशनल ड्यूटी को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। बोर्ड ने इस मुद्दे के लिए एक कमेटी की भी गठन किया है।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

