Header Banner

LSG vs MI मैच से पहले रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची मुंबई इंडियंस टीम

Ravi pic By - गुरुवार, अप्रैल 03, 2025
Last Updated on अप्रैल 03, 2025 02:00 अपराह्न
LSG vs MI मैच से पहले रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची मुंबई इंडियंस टीम

मुंबई इंडियंस का अगला मैच लखनऊ में है, जहां शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर, तिलक वर्मा समेत टीम के कई खिलाड़ी अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचे।

सूर्यकुमार यादव ने राम मंदिर से अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर की। दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। फोटो में तिलक वर्मा और करण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस का अगला मैच शुक्रवार 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ इकाना स्टेडियम में है।

जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह और पहली मंजिल का काम पूरा हो गया था, जिसके बाद 22 जनवरी 2024 को श्री राम के बाल स्वरूप की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। तब से लेकर अब तक कई बड़ी हस्तियां यहां रामलला के दर्शन करने आ चुकी हैं। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

Mumbai Indians in ipl 2025

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस बार 2 हार के साथ शुरुआत की। पहले मैच में हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की। टीम ने अपना पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ जीता था। टीम अपना चौथा मैच लखनऊ के खिलाफ खेलेगी। टीम के लिए चिंता का सबब रोहित शर्मा का फॉर्म है, वे तीनों मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। टीम की गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है। अश्विनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया, जिससे वे लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए मानसिक रूप से मजबूत होंगे। शुरुआत में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर भी अच्छी लय में दिख रहे हैं।

Also Read: Loudest cheering in IPL history

ताज़ा हिंदी समाचार

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत

हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को हराया, PM शहबाज शरीफ हुए ट्रोल

IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी

IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी कौशल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं

मोहाली में बिहार के क्रिकेटर पर

मोहाली में बिहार के क्रिकेटर पर तलवार से हमला

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं

मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन

टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक

टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner