PAK vs AUS: पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। मोहम्मद रिजवान की अगुआई में पाकिस्तान ने दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था। सीरीज जीतने के बाद कप्तान ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए बड़ा दिल दिखाया। उन्होंने कहा मैं तो सिर्फ टॉस और प्रजेंटेशन के लिए कप्तान हूं।
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 22 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने 2002 में ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे दो विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरा वनडे पाकिस्तान ने नौ विकेट से जीता था। पाकिस्तान ने तीसरा वनडे आठ विकेट से अपने नाम किया। अब दोनों टीमों के बीच 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
Image Source: X
अपनी कप्तानी के बारे में बात करते हुए रिजवान ने कहा कि वह मैदान पर सभी से बहुत सारे इनपुट लेते हैं और उसी के अनुसार काम करते हैं। उन्होंने कहा- मेरे लिए यह खास पल है, आज पूरा देश बहुत खुश होगा, पिछले कुछ सालों में हम उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। मैं सिर्फ टॉस और प्रेजेंटेशन के लिए कप्तान हूं- हर कोई मुझे मैदान, बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बारे में सुझाव देता है।
रिजवान ने सीरीज जीतने के बाद गेंदबाजों की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक की भी प्रशंसा की। रिजवान ने जीत को पाकिस्तान में अपने प्रशंसकों को समर्पित करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि प्रेस में क्या लिखा जा रहा है। रिजवान ने कहा, इसका सारा श्रेय गेंदबाजों को जाता है, ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना आसान नहीं है। परिस्थितियां उनकी खेलने की शैली के अनुकूल हैं, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही दोनों सलामी बल्लेबाजों को भी श्रेय जाता है, उन्होंने लक्ष्य का पीछा करना आसान बना दिया। मैं इस जीत को उन्हें समर्पित करना चाहता हूं।
Also Read: Australia vs Pakistan Full Scorecard
ताज़ा हिंदी समाचार
रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को हराया, PM शहबाज शरीफ हुए ट्रोल
IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी कौशल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं
मोहाली में बिहार के क्रिकेटर पर तलवार से हमला
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

