PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में हर्षल पटेल ने महेंद्र सिंह धोनी को बोल्ड कर दिया। गेंदबाज ने दिग्गज बल्लेबाज को शून्य पर आउट किया। इससे पहले उन्होंने शार्दुल ठाकुर को आउट किया। इस मैच में हर्षल ने गेंदबाजी की और तीन विकेट चटकाए। पारी खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि धोनी के प्रति उनके दिल में सम्मान है, इसलिए उन्हें उस विकेट का सेलिब्रेशन नहीं किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। धोनी इस मैच में नंबर नौ पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस सीजन में पहली बार वह गोल्डन डक पर आउट हुए।
पारी के बाद हर्षल पटेल ने कहा, "मैंने उन्हें (धोनी) आउट करने के बाद जश्न इसलिए नहीं मनाया क्योंकि मेरे दिल में उनके प्रति बहुत सम्मान है।" इस दौरान उन्होंने बताया कि वह नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं जिसका परिणाम मैच में देखने को मिल रहा है। इस सीजन में 33 वर्षीय गेंदबाज ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 17 विकेट हासिल किए हैं। पर्पल कैप की दौड़ में हर्षल ने बुमराह की बराबरी कर ली है। मुंबई के गेंदबाज ने इस सीजन में अब तक 17 विकेट हासिल किए हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। एक वक्त चेन्नई का स्कोर आठवें ओवर में एक विकेट पर 69 रन था। इसके बाद टीम ने 98 रन बनाने में बाकी के नौ विकेट गंवा दिए। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए शिवम दुबे लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके। वह पारी की अपनी पहली गेंद पर आउट हुए। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी भी पारी की अपनी पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। उन्होंने 26 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंद में 32 रन और डेरिल मिचेल ने 19 गेंद में 30 रन की पारी खेली। रहाणे नौ रन, मोईन अली 17 रन, मिचेल सैंटनर 11 रन, शार्दुल ठाकुर 17 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की ओर से राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिले। वहीं, सैम करन को एक विकेट मिला।
Also Read: PBKS vs CHE Live Score
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 3rd T20 Match