Header Banner

इंग्लैंड में फुटबॉल मैच में प्लेयर को हार्टअटैक आया

Vipin pic By - रविवार, दिसंबर 17, 2023
Last Updated on दिसंबर 17, 2023 11:36 पूर्वाह्न
इंग्लैंड में फुटबॉल मैच में प्लेयर को हार्टअटैक आया

फिटनेस के मामले में प्लेयर्स का कोई मुकाबला नहीं। इस पर भी खिलाड़ी फुटबॉलर हो तो फिटनेस का लेवल अलग ही हो जाता है। अब यदि फुटबॉलर को मैच के दौरान हार्ट अटैक आ जाए तो क्या कहेंगे। इंग्लैंड में एक मैच के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ।

प्रीमियर लीग का मैच इंग्लैंड के डॉर्सेट में वाइटैलिटी स्टेडियम में ल्यूटन टाउन और बोर्नमाउथ के बीच शनिवार 16 दिसंबर को खेला गया। मैच के दौरान ल्यूटन टाउन के कैप्टन टॉम लॉकयर (29) को कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लॉकयर की हालत स्थिर है। कुछ समय बाद मैच को रद्द कर दिया गया। लॉकयर की हार्ट सर्जरी हो चुकी है। ल्यूटन टाउन के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने कप्तान के लिए प्रार्थना की। वहीं, फैंस भी अपने चहेते खिलाड़ी के लिए रोते नजर आए।

मैच के सेकेंड हाफ में गिर पड़े थे लॉकयर

मैच के दौरान दूसरे हाफ में बोर्नमाउथ ने गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर कर लिया। इस गोल के एक मिनट बाद यानी 59वें मिनट में ल्यूटन के कप्तान गिर गए। इसके बाद ल्यूटन टाउन के मैनेजर रॉब एडवर्ड्स तुरंत मैदान के अंदर दौड़ पड़े।

वहीं, दोनों टीमों के मेडिकल स्टाफ भी तुरंत ग्राउंड के अंदर पहुंचकर लॉकयर को फर्स्ट ऐड देना शुरू कर दिया। कुछ मिनट बाद उन्हें स्ट्रैचर पर ग्राउंड के बाहर ले जाया गया। मैच को 65 वें मिनट में रद्द कर दिया। चूंकि दोनों टीम के खिलाड़ी इस मानसिक स्थिति में नहीं थे कि वह आगे खेल जारी रख सकें। जब खेल रोका गया, तब स्कोर 1-1 की बराबरी पर था।

ताज़ा हिंदी समाचार

AUS vs SA: दक्षिण

AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हुए जोश इंग्लिस, जानें टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे या नहीं

रोहित शर्मा ने वनडे

रोहित शर्मा ने वनडे संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, लक्ष्य 2027 विश्व कप

Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया

Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया A सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, जानें कब होगी वापसी

टीम इंडिया को लगा

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

Asian Games 2026: क्वार्टर

Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से

विराट कोहली वायरल वीडियो:

विराट कोहली वायरल वीडियो: अभ्यास में क्यों दिखे गुस्से में?

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट में, खिलाड़ियों की सैलरी 25% कटी

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में जीता सिल्वर

सावन बरवाल ने एशियन

सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 मैराथन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner