Header Banner

Prabhtej Singh Bhatia becomes the new treasurer of BCCI, Who is Prabhtej Singh Bhatia?

Ravi pic By - रविवार, जनवरी 12, 2025
Last Updated on जनवरी 12, 2025 11:45 अपराह्न
Prabhtej Singh Bhatia becomes the new treasurer of BCCI, Who is Prabhtej Singh Bhatia?

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रभतेज सिंह भाटिया बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रभतेज सिंह भाटिया निर्विरोध रुप से चुने गए हैं। एक मात्र आवेदन प्रभतेज सिंह भाटिया की ओर से आया था।

ऐसे में 12 जनवरी को मुंबई में हुई बैठक में प्रभतेज को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना गया। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का (सीएससीएस) का कोई प्रतिनिधि बीसीसीआई में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा।

बता दें कि बीसीसीआई का नया कोषाध्यक्ष बनने के बाद प्रभतेज सिंह भाटिया सितंबर 2025 तक अपना पद संभालेंगे। इसके बाद वे फिर से चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, प्रत्येक अधिकारी का कार्यकाल तीन साल का होता है और वे लगातार तीन बार इस पद पर रह सकते हैं। प्रत्येक कार्यकाल के बीच तीन वर्षों का अनिवार्य कूलिंग-ऑफ पीरियड भी होता है।

Who is Prabhtej Singh Bhatia?

prabhtej singh bhatia

साल 1991 में रायपुर में जन्मे प्रभतेज सिंह भाटिया राज्य के दिग्गज उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं। दोनों में ही क्रिकेट के प्रति काफी जूनून है, यही वजह है कि उन्होंने राज्य क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रभतेज सिंह के पिता बलदेव सिंह भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रभतेज ने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला से प्राप्त की। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में फाइनेंस का कोर्स किया है।

A new secretary was also appointed

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की एक स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) में 12 जनवरी को नया सचिव मिल गया है। देवजीत सैकिया बीसीसीआई के नए सचिव बन गए हैं। उन्हें जय शाह को रिप्लेस कर ये बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं।

1 दिसंबर को जय शाह के आईसीसी चेयरमैन का पद संभालने के बाद सैकिया बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे थे और अब उन्हें फुलटाइम जिम्मेदारी मिल गई है। वहीं, प्रभतेज सिंह भाटिया ने आशीष शेलार की जगह कोषाध्यक्ष का पद संभाला है।

Also Read: Champions Trophy 2025 : All Teams Squade and Schedule

ताज़ा हिंदी समाचार

17 ओवर में ही वनडे मैच

17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने;

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल,

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता

ICC ने विल जैक्स के साथ

ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner