Header Banner

Rashid Khan ने टेस्ट क्रिकेट से लिया ब्रेक, नहीं खेलेंगे New Zealand के खिलाफ टेस्ट मैच

Ravi pic By - शुक्रवार, अगस्त 30, 2024
Last Updated on अगस्त 31, 2024 11:47 पूर्वाह्न
Rashid Khan ने टेस्ट क्रिकेट से लिया ब्रेक, नहीं खेलेंगे New Zealand के खिलाफ टेस्ट मैच

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में एक टेस्ट मैच खेलना है और इस मैच के लिए राशिद खान को टीम में नहीं चुना गया है। राशिद इस समय टेस्ट से ब्रेक पर हैं और ये फैसला उन्होंने टीम मैनेजमेंट से बात कर आम सहमति के साथ लिया है। राशिद अगले छह से साल भर के लिए टेस्ट क्रिकेट से दूर रह सकते हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। राशिद ने ये फैसला अपनी पीठ की समस्या को ठीक करने के लिया है। इसी के चलते राशिद को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच में टीम में जगह नहीं मिली है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि टीम मैनेजमेंट ने उनके टेस्ट से ब्रेक लेने के फैसले पर आम सहमति से फैसला किया है।

राशिद खान कराई थी सर्जरी

राशिद भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के बाद से टीम से बाहर रहे थे। उनको पीठ की समस्या थी जिसकी उन्होंने सर्जरी भी कराई थी। उन्होंने फिर अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी की थी और टीम को सेमीफाइनल में ले गए थे। 25 साल के इस खिलाड़ी ने हाल ही में शपगीजा टी20 लीग में तीन मैच खेले थे और छह विकेट अपने नाम किए थे।

सूत्र ने बताया, राशिद की सर्जरी के बाद उनको लेकर प्लान ये है कि उनका वर्कलोड बढ़ाया जाए। वह अगले छह महीने या एक साल तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहेंगे। टेस्ट में उनको एक छोर से लगातार गेंदबाजी करनी पड़ती है और उनकी पीठ इस वर्कलोड के लिए तैयार नहीं है। वह अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Rashid Khan Injury Update

पीठ की चोट की वजह से ही राशिद को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट मैच में जगह नहीं मिली थी। ये टेस्ट मैच 9 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में शुरू हो रहा है। अफगानिस्तान की टीम वैसे भी टेस्ट कम खेलती है और ऐसे में राशिद का वर्कलोड के कारण दूर होना, इसका मतलब है कि टीम का एक अहम खिलाड़ी बाहर हो जाएगा। राशिद ने अभी तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्हें द हंड्रेड में खेलते हुए मांसपेशियों में खिंचाव भी हो गया था।

Also Read: Australian क्रिकेटर Will Pucovski जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कह देंगे

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI 5वां T20: बेंगलुरु

IND vs WI 5वां T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें मौसम अपडेट

IND vs WI 5वां T20: क्या

IND vs WI 5वां T20: क्या वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे?

भारत ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए

भारत ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा की: पूरी जानकारी

Brad Wheal Retirement: स्कॉटलैंड के तेज

Brad Wheal Retirement: स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने क्रिकेट से लिया संन्यास

हॉररकॉन इंडिया 2026: सबसे बड़ा हॉरर

हॉररकॉन इंडिया 2026: सबसे बड़ा हॉरर और हैलोवीन फेस्टिवल

IND-W बनाम ZIM-W पहला T20I: TV,

IND-W बनाम ZIM-W पहला T20I: TV, मोबाइल और ऑनलाइन पर लाइव कैसे देखें

युजवेंद्र चहल ने अपने सबसे बुरे

युजवेंद्र चहल ने अपने सबसे बुरे दौर का खुलासा किया: तलाक के बाद 26 दिन रिहैब में बिताए

Venu Mankad Trophy: आर्यवीर सहवाग ने

Venu Mankad Trophy: आर्यवीर सहवाग ने 143 गेंदों में 173 रन बनाए

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज 2026: रायपुर

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज 2026: रायपुर में महिलाओं की एंट्री फ्री

दांव पर 7 साल की बादशाहत!

दांव पर 7 साल की बादशाहत! क्या वेस्टइंडीज तोड़ पाएगी टीम इंडिया का मजबूत किला?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner